सरस्वती पूजा को लेकर गाइडलाइंस जारी

Updated at : 30 Jan 2025 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
सरस्वती पूजा को लेकर गाइडलाइंस जारी

सरस्वती पूजा एवं शब -ए-बारात पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था संधारण को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी बिहार शरीफ वैभव नितिन काजले एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खुर्शीद आलम द्वारा बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत महत्वपूर्ण स्थलों पर फ्लैग मार्च किया गया.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. सरस्वती पूजा एवं शब -ए-बारात पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था संधारण को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी बिहार शरीफ वैभव नितिन काजले एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खुर्शीद आलम द्वारा बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत महत्वपूर्ण स्थलों पर फ्लैग मार्च किया गया. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि इस बार शहरी क्षेत्र में निगरानी हेतु रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती होगी. फ्लैग मार्च में रैपिड एक्शन फोर्स शामिल हुए. शहर के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में ड्रोन कैमरा से भी निगरानी की जाएगी . साथ ही सिविल ड्रेस में भी पुलिस प्रशासन के द्वारा निगरानी रखा जाएगा. उन्होंने बताया कि सरस्वती पूजा के अवसर पर आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए है. जिसमे बिना अनुज्ञप्ति के कोई भी मूर्ति की स्थापना एवं जुलूस का आयोजन नहीं किया जाएगा. डीजे का प्रयोग पूर्णत प्रतिबंधित रहेगा. इसके अलावा डीजे का स्वरूप में निर्धारित मानक से अधिक डेसीबल में साउंड बजाने पर भी रोक रहेगी तथा इसका उल्लंघन करने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.लाइसेंस में प्रतिमा स्थापना की स्थल, स्थापना की तिथि, विसर्जन की तिथि एवं समय, विसर्जन का रूट, विसर्जन में कितनी संख्या में लोग शामिल होंगे, कम से कम 10 जिम्मेदार व्यक्ति का नाम आधार संख्या एवं अन्य शर्तें उल्लेखित रहेंगे तथा इसी के अनुरूप कार्यक्रम किया जाएगा. माइक,लाउडस्पीकर बजाने के लिए सक्षम प्राधिकार से अनुज्ञप्ति लेना अनिवार्य होगा. जुलूस का रूट पिछले गणेश पूजा दुर्गा पूजा के अवसर पर निश्चित रूप रहेगा. लाइसेंस में विर्निष्ट शर्तों का शत प्रतिशत अनुपालन किया जाएगा.विसर्जन जुलूस में हथियार एवं किसी भी तरह की प्रतिबंधित सामग्री ले जाने पर पूर्णत प्रतिबंध रहेगा. अश्लील धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले गाने,नारे, फ्लैक्स बैनर आदि का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा. विधि व्यवस्था के दृष्टिकोण से प्रशासन के द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन करना होगा. आयोजक,पूजा समिति मूर्ति स्थापना के स्थल पर 24×7 कम से कम एक स्वयंसेवक को रहने हेतु रोस्टर तैयार कर लेंगे तथा इसकी प्रति पंडाल पदाधिकारी को भी उपलब्ध करा देंगे. पूजा समिति के जिम्मेदारी होगी की मूर्ति स्थापना स्थल कभी खाली ना रहे.किसी भी तरह की सूचना पंडाल पदाधिकारी, बीट प्रभारी, नियंत्रण कक्ष में तुरंत दिया जाए. मणिराम अखाड़ा तालाब के सौंदर्य करण एवं जीर्णोद्धार कार्य होने के कारण उसमें प्रतिमा का विसर्जन नहीं किया जाना है. इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था रहेगी. जिन पूजा समिति द्वारा पूर्व में मनीराम अखाड़ा में तालाब विसर्जन किया जाता रहा है उनके अनुज्ञप्ति शर्तों में इसे स्पष्ट रूप से अंकित कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन