स्नातक दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा की तिथि घोषित
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Sep 2024 9:23 PM
मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा 4 वर्षीय स्नातक कोर्स के 2024 की परीक्षा के दूसरे सेमेस्टर के स्थगित विषयों के परीक्षा की तिथि घोषित की गई है.
शेखपुरा. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा 4 वर्षीय स्नातक कोर्स के 2024 की परीक्षा के दूसरे सेमेस्टर के स्थगित विषयों के परीक्षा की तिथि घोषित की गई है. विश्वविद्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह परीक्षा शनिवार 28 सितंबर और सोमवार 30 सितंबर को निर्धारित की गई है. पुनःपरीक्षा 28 सितंबर के द्वितीय पाली में पर्यावरण विज्ञान की परीक्षा निर्धारित की गई है. जबकि, सोमवार 30 सितंबर को विज्ञान और वाणिज्य संकाय के लिए प्रथम पाली में व्यक्तित्व विकास और संचार पाठ्यक्रम की परीक्षा निर्धारित है और द्वितीय पाली में कला संकाय के परीक्षार्थियों के लिए इसी विषय की परीक्षा निर्धारित की गई है. इस संबंध में विश्वविद्यालय द्वारा सभी परीक्षा केंद्रध्यक्षों को पत्र के माध्यम से सूचित कर दिया गया है. कदाचार रहित परीक्षा आयोजन को लेकर जिले के डीएम और एसपी को भी विधि व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम करने के बारे में सूचना दी गई है. विश्वविद्यालय द्वारा इस संबंध में सभी छात्र-छात्राओं को भी परीक्षा में शामिल होने के लिए सूचित करने का निर्देश दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










