नालंदा में आपसी बंटवारे के विवाद में मारपीट, पिता-पुत्र समेत दो लोग घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर
Bihar Sharif News : नालंदा के अस्थावां बाजार में संपत्ति बंटवारे का विवाद खूनी झड़प में बदल गया. एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पिता-पुत्र समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. दोनों को बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ रेफर किया गया है.
Bihar Sharif News : नालंदा जिले के अस्थावां बाजार में शुक्रवार को आपसी बंटवारे के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. पारिवारिक विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. घटना में पिता-पुत्र समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ रेफर किया गया है.
पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अस्थावां बाजार स्थित मां पार्वती मिष्ठान भंडार के संचालन और बंटवारे को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. इसी विवाद ने शुक्रवार को मारपीट का रूप ले लिया, जिसमें दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई और दो लोग घायल हो गए.
पिता-पुत्र घायल, बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ रेफर
मारपीट में अस्थावां निवासी स्वर्गीय मथुर हलवाई के लगभग 40 वर्षीय पुत्र अवधेश प्रसाद तथा उनके भाई मिथिलेश प्रसाद के पुत्र घायल हो गए. दोनों को पहले अस्थावां रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ रेफर कर दिया गया.
मिष्ठान भंडार के बंटवारे को लेकर चल रहा था विवाद
घायल अवधेश प्रसाद ने बताया कि मां पार्वती मिष्ठान भंडार का संचालन पहले उनके पिता और गांव के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में तय बंटवारे के अनुसार किया गया था. समझौते के तहत प्रत्येक भाई को तीन-तीन महीने तक दुकान चलाने की जिम्मेदारी दी गई थी.
समझौते के पालन को लेकर बढ़ा विवाद
अवधेश प्रसाद का आरोप है कि सभी भाइयों ने इस व्यवस्था का पालन किया, लेकिन जब मिथिलेश प्रसाद की बारी समाप्त हुई तो उन्होंने दुकान दूसरे भाई को सौंपने से इनकार कर दिया. इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और मामला मारपीट तक पहुंच गया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
Also Read : तीन माह पहले हुई थी शादी, अब नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद शव गायब, पुलिस के सामने कई सवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









