नालंदा : CM सम्राट चौधरी के संभावित दौरे से पहले राजगीर पहुंचीं DM, आर्ट गैलरी के लंबित कार्य जल्द पूरा करने का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन
राजगीर में सीएम दौरे की तैयारी तेज, सूखते गर्मजल कुंडों पर डीएम ने जताई चिंता

फोटो - राजगीर के जयप्रकाश उद्यान में आर्ट गैलरी का निरीक्षण करते डीएम उदिता सिंह एवं अन्य | Prabhat Khabar Network

Nalanda News : नालंदा के राजगीर में डीएम उदिता सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित दौरे से पहले गर्मजल कुंडों, सूखते झरनों और नवनिर्मित आर्ट गैलरी का निरीक्षण किया. अधिकारियों को लंबित कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

Nalanda News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित राजगीर दौरे, नवनिर्मित आर्ट गैलरी के उद्घाटन तथा गर्मजल कुंडों के निरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनजर डीएम उदिता सिंह गुरुवार को राजगीर पहुंचीं. उन्होंने सबसे पहले ऐतिहासिक गर्मजल कुंडों और सूखते झरनों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा लगातार सूख रहे प्राकृतिक जलस्रोतों पर गंभीर चिंता जताई. डीएम ने कहा कि राजगीर की पहचान और पौराणिक धरोहर रहे इन कुंडों को संरक्षित करने के लिए जिला प्रशासन हरसंभव प्रयास करेगा.

नवनिर्मित आर्ट गैलरी के कार्यों की समीक्षा

निरीक्षण के बाद डीएम का काफिला जरासंध स्मृति पार्क पहुंचा, जहां उन्होंने स्मारक का अवलोकन किया. इसके बाद जयप्रकाश उद्यान स्थित नवनिर्मित आर्ट गैलरी एवं ऑडिटोरियम का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को शेष कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया. इसी आर्ट गैलरी का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा प्रस्तावित है, हालांकि कार्यक्रम की तिथि अभी तय नहीं हुई है. लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जीवन एवं विचारों पर आधारित इस आर्ट गैलरी में बिहार के महान स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र भी प्रदर्शित किए गए हैं.

आधुनिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकास

उद्घाटन से पहले सभी लंबित कार्य युद्धस्तर पर पूरे किए जा रहे हैं. साथ ही जयप्रकाश उद्यान को आधुनिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है. यहां राइफल शूटिंग, बॉल क्लाइंबिंग, रोलर कोस्टर, जिप लाइन सहित बच्चों और युवाओं के लिए कई एडवेंचर गतिविधियां स्थापित की जा रही हैं. निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता राजीव रंजन कुमार सिंह, प्रभारी उप विकास आयुक्त रंजन कुमार चौधरी, एसडीओ सूर्य प्रकाश गुप्ता, डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता, एसीएफ सिमी प्रिय नैनी, वन क्षेत्र पदाधिकारी श्याम पांडेय समेत कई प्रशासनिक एवं वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे.

Also Read : नालंदा जिला अधिवक्ता संघ के प्रतिष्ठित अधिवक्ता राकेश कुमार का निधन, न्यायिक जगत में शोक


विज्ञापन
Ramvilas Prasad

लेखक के बारे में

By Ramvilas Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन