बिहारशरीफ में आपदा पीड़ित परिवार को सहायता, मंत्री श्रवण कुमार ने मृतक के पिता को सौंपा चेक

विज्ञापन

आपदा पीड़ित परिवार को चेक देते मंत्री श्रवण कुमार व अन्य | Prabhat Khabar Network

बिहारशरीफ के विजवनपर गांव में आपदा पीड़ित परिवार को राज्य सरकार की ओर से सहायता राशि का चेक सौंपा गया. मंत्री श्रवण कुमार ने मृतक बलराम कुमार के पिता सिद्धेश्वर प्रसाद को चेक देकर सरकार की प्राथमिकता बताई.

विज्ञापन

Shravan Kumar Biharsharif : नगर निगम बिहारशरीफ के वार्ड नं 50 के विजवनपर गांव में आपदा पीड़ित परिवार मृतक बलराम कुमार के आश्रित पिता सिद्धेश्वर प्रसाद को राज्य सरकार के द्वारा प्रदत्त सहायता राशि का चेक क्षेत्रीय विधायक, जदयू विधायक दल के नेता, बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार के द्वारा प्रदान किया गया.

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आपदा पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद करना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है.

सरकार के खजाने पर आपदा पीड़ितों का पहला हक

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा कहा करते थे कि राज्य सरकार के खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ित परिवारों का है. उन्होंने आपदा पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में आप अकेले नहीं हैं.

सरकार आपके साथ है. उन्होंने कहा कि जो चला गया उसे वापस नहीं ला सकते, लेकिन हम यह सुनिश्चित करेंगे कि परिवार को किसी तरह की दिक्कत ना हो.

'न्याय के साथ विकास' के संकल्प और नीतीश मॉडल की चर्चा

बिना किसी भेदभाव के नीतीश सरकार ने समाज के प्रत्येक वर्ग के जनकल्याण को प्राथमिकता दी थी. "न्याय के साथ विकास" के अपने संकल्प को साकार करते हुए उन्होंने बिहार को नई पहचान दी और विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया.

राज्य के समग्र विकास और हर बिहारवासी के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाए. आज हमारी सरकार उनके ही विकास मॉडल को मूर्त रूप देकर आगे बढ़ा रही है.

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोग

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार, प्रखंड जदयू अध्यक्ष धनंजय प्रसाद कुशवाहा, जिला जदयू प्रवक्ता डॉ. धनंजय कुमार देव, प्रदेश सचिव गुलरेज अंसारी, रजनीश कुमार, युगल किशोर मुखिया, विश्वास सिंह मुखिया, प्रमोद यादव, रामजन्म रविदास, मुन्ना पासवान, गुलशन कुशवाहा, बिट्टू कुशवाहा, पुष्प राज सिंह, राम उदय प्रसाद सहित कई समाजसेवी उपस्थित थे.


विज्ञापन
उज्ज्वलानंद गिरि

लेखक के बारे में

By उज्ज्वलानंद गिरि

उज्जवलानंद गिरि वर्ष 2009 से प्रभात खबर, बिहारशरीफ कार्यालय में जिला संवाददाता के रूप में कार्य कर रहे हैं. शिक्षा, सहकारिता, जिला परिषद तथा बिहारशरीफ प्रखंड की खबरें प्रमुखता से लिखते रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन