नालंदा : नूरसराय में करंट लगने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत, घर के बाहर टूटे तार की चपेट में आया

Updated:
विज्ञापन

रोते बिलखते के परिजन. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नालंदा के नूरसराय में करंट लगने से 40 वर्षीय अजीत चौहान की मौत हो गई. यह घटना तब हुई जब अजीत घर से बाहर निकल रहे थे और टूटे हुए अर्थिंग तार के संपर्क में आ गए. परिवार मजदूरी से भरण-पोषण करता था और उनकी एक बेटी की शादी इसी माह होने वाली थी.

विज्ञापन

Nalanda Electric Shock Death : नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के बालचंद बीघा गांव में शनिवार की सुबह करंट लगने से एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान बालचंद बीघा गांव निवासी कैलाश चौहान के पुत्र अजीत चौहान के रूप में हुई है.

विज्ञापन

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक के पिता कैलाश चौहान ने बताया कि शनिवार की सुबह उनका पुत्र अजीत चौहान घर से बाहर निकलकर जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में पहले से टूटा हुआ अर्थिंग का तार उसके संपर्क में आ गया, जिससे उसे जोरदार करंट लग गया और वह जमीन पर गिर पड़ा.

अस्पताल ले जाने की प्रक्रिया और डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित करना

कुछ देर बाद जब परिजन घर से बाहर निकले तो अजीत को जमीन पर गिरा हुआ देखा. इसके बाद आनन-फानन में उसे उठाकर चौकी पर लाया गया और परिजनों ने मालिश आदि कर उसे होश में लाने का प्रयास किया.

हालत में सुधार नहीं होने पर उसे इलाज के लिए बिहारशरीफ स्थित मॉडल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

बेटी की शादी की तैयारी और परिवार की स्थिति

परिजनों के अनुसार, अजीत चौहान मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. उसके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है.

Also Read : खाना नहीं मिलने पर 75 वर्षीय पति ने पत्नी की चाकू से हत्या की, थाने पहुंचकर बोला-मुझे फांसी दीजिए

बताया गया कि उसकी एक बेटी की शादी वैशाख महीने में होनी थी और अजीत शादी की तैयारियों के लिए रुपये और अन्य जरूरी सामान जुटाने में लगा हुआ था. उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

पुलिस की कार्रवाई और मामले की जांच

इस संबंध में नूरसराय थाने के पदाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की जांच में जुटी है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन