बिहारशरीफ में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, अवैध ठेले-टिन शेड हटाए; कई लोगों ने खुद सामान समेटा
अतिक्रमण हटवाते नगर निगम के पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
बिहारशरीफ नगर निगम द्वारा शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए चलाया जा रहा अभियान तेज हो गया है. हॉस्पिटल मोड़ से सदर अस्पताल मार्ग तक अवैध निर्माण और ठेलों को जेसीबी से हटाया गया. इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया, कई लोगों ने खुद ही अपना सामान समेट लिया.
Biharsharif Encroachment Drive : बिहारशरीफ नगर निगम द्वारा शहर को अतिक्रमण मुक्त, स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान को शनिवार को और तेजी मिली. अभियान के तहत हॉस्पिटल मोड़ से सदर अस्पताल मार्ग तथा आनंद मार्ग पर सड़क किनारे की गई अवैध संरचनाओं को तोड़कर हटाया गया.
इस अभियान में उप नगर आयुक्त शम्स रजा, नगर प्रबंधक साकेश कुमार सिन्हा, सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी, सफाई शाखा की टीम और पुलिस बल मौजूद रहे. टीम ने सड़क और फुटपाथ पर फैले अवैध ठेलों, टिन शेड और अन्य अस्थायी निर्माण को जेसीबी की मदद से हटाया.
अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप और खुद हटाया सामान
नगर निगम की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया. अभियान के दौरान कई लोग खुद ही अपने सामान और अस्थायी संरचनाओं को हटाते हुए नजर आए. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आगे भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में यह अभियान लगातार चलाया जाएगा.
नगर आयुक्त का बयान और सफाई कार्य
नगर आयुक्त कृत्यानंद रंजन ने कहा कि अतिक्रमण मुक्त बिहारशरीफ अभियान को सफल और प्रभावी बनाने के लिए सभी शहरवासियों का सहयोग जरूरी है. उन्होंने कहा कि सड़कों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त करने से यातायात सुगम होगा और शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी.
Also Read : खाना नहीं मिलने पर 75 वर्षीय पति ने पत्नी की चाकू से हत्या की, थाने पहुंचकर बोला-मुझे फांसी दीजिए
नगर निगम का कहना है कि अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ उन क्षेत्रों में सफाई और ब्लीचिंग का काम भी कराया जाएगा, ताकि शहरवासियों को स्वच्छ माहौल मिल सके.
प्रशासन की अपील और सख्त कार्रवाई की चेतावनी
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सड़क और सार्वजनिक जगहों पर अवैध कब्जा न करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए