नालंदा : बिंद के स्कूल में मिड-डे मील पर सवाल, बच्चों ने घटिया खाना और अंडा नहीं मिलने का लगाया आरोप
मसियाडीह विद्यालय का भवन | Prabhat Khabar Network
नालंदा के बिंद प्रखंड के सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील की खानापूर्ति हो रही है. छात्र-छात्राओं ने घटिया खाना, अंडा न मिलने और पानी की टंकी की सफाई न होने से नाराज हैं. ग्रामीणों और बच्चों ने डीईओ से जांच की मांग की है.
Nalanda School Mid Day Meal : बिंद प्रखंड के मध्य विद्यालय मसिहाडीह व प्राथमिक विद्यालय अहियाचक में छात्र-छात्राओं को मध्याह्न भोजन देने की खानापूर्ति की जा रही है. इस स्कूल में छात्र-छात्राओं को मध्याह्न भोजन की रस्म अदायगी की जा रही है.
मध्याह्न भोजन व्यवस्था में बरती जा रही अनियमितताओं से छात्र-छात्राओं व अभिभावकों में स्कूल प्रबंधक के खिलाफ काफी नाराजगी है.
मसिहाडीह विद्यालय में वर्ग एक से आठ तक की पढ़ाई होती है. स्कूल में कुल 229 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं. नामांकित बच्चों को पढ़ाने के लिए 11 शिक्षक कार्यरत हैं.
ग्रामीणों के आरोप और पानी की टंकी की समस्या
ग्रामीण रीणा देवी, रविंद्र पासवान, मणिकांत पासवान, रामविलास पासवान, पिंकी देवी, जयमंती देवी, रामबालक पासवान व अन्य ने कहा कि स्कूल में लगी पानी टंकी की वर्षों से सफाई नहीं कराई गई है.
पानी का सेवन करने से कई बार बच्चे बीमार भी पड़ चुके हैं. स्कूल में बच्चों को काफी घटिया खाना दिया जाता है. अधिकांश बच्चे खाना खाने से परहेज करते हैं. कुछ बच्चे अपना खाना कुत्ते को खिला देते हैं.
छात्रों की शिकायतें और शौचालय की बदहाल स्थिति
छात्र शुभम कुमार, रोशनी कुमारी, दिलखुश कुमार, अर्चना कुमारी व रौशन कुमार ने कहा कि स्कूल में कभी भी अंडा नहीं मिलता है. बोलने पर सर मारपीट करते हैं. खाना भी काफी खराब रहता है. सर कहते हैं कि कोई भी स्कूल के बारे में पूछे तो नहीं बताना.
बताने पर तुम्हारा स्कूल से नाम काट देंगे. विद्यालय में दो शौचालय हैं, लेकिन छात्र-छात्राओं को उपयोग करने नहीं दिया जाता है. छात्र-छात्राओं को मल-मूत्र त्याग करने के लिए घर जाना पड़ता है. ग्रामीणों व छात्र-छात्राओं ने डीईओ से इसकी जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है.
क्या कहते हैं अधिकारी
बिंद बीडीओ जफरूद्दीन ने बताया कि विद्यालय की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारी को पत्र भेजा जाएगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By मुकुल नाथ
मुकुल नाथ वर्ष 2017 पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. विगत 9 वर्षों से प्रभात खबर के लिए बिंद प्रखंड और आसपास के इलाकों से रिपोर्टिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










