ePaper

राजगीर को मिली एक फोरलेन सड़क और दो पांच सितारा होटलों की सौगात

Updated at : 19 Aug 2025 10:35 PM (IST)
विज्ञापन
राजगीर को मिली एक फोरलेन सड़क और दो पांच सितारा होटलों की सौगात

मगध की प्राचीन राजधानी और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धार्मिक-पर्यटन स्थल राजगीर के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ है़

विज्ञापन

राजगीर. मगध की प्राचीन राजधानी और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धार्मिक-पर्यटन स्थल राजगीर के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ है़ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में राजगीरवासियों को दो बड़ी सौगातें मिलीं है़ रेलवे ओवर ब्रिज सहित एक नई फोरलेन सड़क और दो पांच सितारा होटल़ इन दोनों फैसलों से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि शिक्षा और खेल की दुनिया में भी राजगीर को नई पहचान मिलेगी़ कैबिनेट में स्वीकृत योजना के अनुसार राजगीर में कुल 7.40 किलोमीटर लंबी फोरलेन नई सड़क का निर्माण किया जायेगा़ यह सड़क खेल परिसर-सह-अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पहुंच पथ (1.3 किलोमीटर) से शुरू होकर नेशनल हाइवे-120 तक जायेगी़ मार्ग वीरायतन पथांश (8.75 किलोमीटर) से होकर कुबड़ी, जैतीपुर, फतेहपुर होते हुए इंडो होक्के होटल तक जायेगी़ इस मार्ग पर रेल ओवरब्रिज (आरओबी) का भी निर्माण किया जायेगा़ परियोजना की अनुमानित लागत 36399.30 लाख रुपये (तीन सौ तिरसठ करोड़ निन्यान्वे लाख तीस हजार) तय की गयी है़ फोरलेन सड़क के साथ ही राजगीर में पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए मंत्रिमंडल ने पीपीपी (जन-निजी भागीदारी) मॉडल के तहत दो पा़च सितारा होटलों के निर्माण की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की है़ यह स्वीकृति संचालन आधारभूत संरचना विकास सामर्थ्यकारी (इनेबलिंग) संशोधन अधिनियम 2023 के प्रावधानों के अनुरूप है़ एक पांच सितारा होटल आरआइसीसी से पश्चिम और होटल तथागत से उत्तर परती जमीन पर बनेगा़ दूसरा पांच सितारा होटल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के समीप बनना है़ पांच सितारा होटल बनने से राजगीर आने वाले देशी-विदेशी पर्यटक, खिलाड़ी, खेल प्रेमी और शोधार्थी उच्चस्तरीय आवास और सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे़ इन दोनों योजनाओं से राजगीर का विकास और भी तेज होगा़ बौद्ध और जैन तीर्थस्थलों के लिए प्रसिद्ध इस नगर की पहचान अब विश्वस्तरीय खेल और पर्यटन केंद्र के रूप में भी होगी़ इन सौगातों से स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के अवसर सृजित होंगे और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों को और बेहतर ढंग से आयोजित किया जा सकेगा़ राजगीर के लोगों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस फैसले को लेकर राजगीर में अपार हर्ष है और सभी मानते हैं कि यह कदम राजगीर को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचायेगा़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन