ePaper

दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार घायल

Updated at : 29 Jul 2024 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार घायल

बिंद थाना क्षेत्र के उतरथु गांव में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट हो गयी. जिसमें दोनों पक्ष से चार लोग घायल हो गए.

विज्ञापन

बिंद (नालंदा) . बिंद थाना क्षेत्र के उतरथु गांव में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट हो गयी. जिसमें दोनों पक्ष से चार लोग घायल हो गए. घायलों की पहचान एक पक्ष से सोनी कुमारी एवं पिंकी देवी वहीं दूसरे पक्ष से उर्मिला देवी व पिंकी देवी के रूप में हुई है. वहीं इस घटना की सूचना घायलों के द्वारा डॉयल 112 को दी गई. सूचना प्राप्त होते ही डॉयल 112 की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार उपरांत उर्मिला देवी को बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन