ePaper

फोरेंसिक टीम ने किया क्राइम सीन का रिक्रिएशन

Updated at : 22 Nov 2025 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
फोरेंसिक टीम ने किया क्राइम सीन का रिक्रिएशन

नालंदा इंजीनियरिंग कॉलेज छात्रावास की तीन मंजिला छत से कूदकर छात्रा सोनम की मौत के मामले में दो माह बाद फोरेंसिक टीम ने शनिवार को क्राइम सीन का रिक्रिएशन किया.

विज्ञापन

चंडी. नालंदा इंजीनियरिंग कॉलेज छात्रावास की तीन मंजिला छत से कूदकर छात्रा सोनम की मौत के मामले में दो माह बाद फोरेंसिक टीम ने शनिवार को क्राइम सीन का रिक्रिएशन किया. घटना की सच्चाई तक पहुंचने के लिए टीम ने मृतका की लंबाई और वजन के आधार पर दो विशेष पुतले तैयार किए थे. रिक्रिएशन के दौरान पहले पुतले को छत पर खड़ा कर नीचे गिराया गया, जबकि दूसरे पुतले को बैठी हुई स्थिति से नीचे गिराया गया. टीम दोनों हालात में गिरने के तरीके और चोटों के मिलान का परीक्षण कर रही है. गौरतलब है कि 24 सितंबर की रात करीब 9 बजे सोनम छात्रावास की छत पर टहल रही थी. अचानक जोरदार आवाज सुनाई देने पर छात्राएं बालकनी की ओर दौड़ीं, जहां उन्होंने जमीन पर खून से लथपथ सोनम को गिरा हुआ पाया था. घटना के बाद से लगातार जांच जारी है, और फोरेंसिक टीम की यह कार्रवाई मामले की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन