ज़ुआफर गांव में भू माफियाओं ने की फायरिंग, एक जख्मी

Updated at : 14 Feb 2025 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
ज़ुआफर गांव में भू माफियाओं ने की फायरिंग, एक जख्मी

नालंदा थाना क्षेत्र ज़ुआफ़र गांव शुक्रवार की दोपहर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा, लोगो में भगदड़ मच गया, दरअसल मामला जूआफर गांव में 32 एकड़ जमीन की है जिसपर किसान 80 सालों से खेती कर रहे हैं, इसी 32 एकड़ उपजाऊ जमीन पर अब भू माफिया अपनी जमीन होने का दावा ठोक रहे हैं.

विज्ञापन

सिलाव. नालंदा थाना क्षेत्र ज़ुआफ़र गांव शुक्रवार की दोपहर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा, लोगो में भगदड़ मच गया, दरअसल मामला जूआफर गांव में 32 एकड़ जमीन की है जिसपर किसान 80 सालों से खेती कर रहे हैं, इसी 32 एकड़ उपजाऊ जमीन पर अब भू माफिया अपनी जमीन होने का दावा ठोक रहे हैं. इसी जमीनी विवाद को लेकर गुरुवार को भू माफियाओं के द्वारा जगदीशपुर और जुआफर गांव के किसानों के द्वारा उपजाई गई दस एकड़ में लगे गेहूं की खेती पर बुलडोजर चला कर बर्बाद कर दिया. शुक्रवार को भी भूमाफियाओं के द्वारा हथियार से लैश होकर जमीन पर काम करवाने पहुंचे. किसानों ने जब इसका विरोध किया तो भू माफियाओं के द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई. जिसमें एक युवक के पैर में गोली लग गई. इतना ही नहीं भू माफियाओं ने एक एकड़ में लगे गेहूं की फसल पर बुलडोजर चलाकर फसल को बर्बाद कर दिया. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने एक भू माफिया को गिरफ्तार किया है और दो खोखा भी बरामद किया है. ग्रामीणों ने इस जमीनी विवाद के पीछे सिलाव प्रखंड के अंचलाधिकारी पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं. फिलहाल एसडीएम राजगीर अंचलाधिकारी सिलाव के द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन