महिला कांस्टेबल की इलाज के दौरान मौत

Updated at : 15 Sep 2024 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
महिला कांस्टेबल की इलाज के दौरान मौत

जिले के करंडे थाना में पदस्थापित 25 वर्षीय महिला कांस्टेबल रिमझिम वर्षा की मौत इलाज के दौरान भागलपुर स्थित एक निजी अस्पताल में हो गई.

विज्ञापन

शेखपुरा. जिले के करंडे थाना में पदस्थापित 25 वर्षीय महिला कांस्टेबल रिमझिम वर्षा की मौत इलाज के दौरान भागलपुर स्थित एक निजी अस्पताल में हो गई. महिला कांस्टेबल की आकस्मिक मौत की खबर सुनने के बाद जिले भर के पुलिसकर्मियों के बीच मातम पसर गया. इस बाबत करंडे थानाध्यक्ष रिंकू रंजन ने बताया कि तबीयत खराब होने के बात बोलकर गत 10 सितंबर शाम रिमझिम वर्षा पांच दिनों का अवकाश लेकर अपने घर भागलपुर गयी थी. वहां पहुंचने पर ज्यादा तबीयत बिगड़ जाने के बाद परिवार वालों ने गत 12 सितंबर को उन्हे इलाज के लिए भागलपुर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान महिला कांस्टेबल ने दम तोड दिया. वे महिला रोग से पीड़ित थी. मृतका की शादी इसी साल फरवरी माह में हुई थी. रिमझिम वर्षा का पति कर्ण कुमार छत्तीसगढ़ में रेलवे में टेकनिशियन के पद पर कार्यरत है. मृतका गत मार्च माह में ही करंडे थाना में पुलिस लाइन शेखपुरा से अपना योगदान दिया था. साथ ही एक कर्तव्यनिष्ट पुलिस कर्मी की भूमिका पिछले छह माह से निभा रही थी. रिमझिम वर्षा की मौत के बाद जिले के विभिन्न थानों में तैनात उनके सहकर्मियों के अलावा पुलिस पदाधिकारियों के बीच मायूसी देखी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन