नालंदा : पटेल समाज की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, दिलीप कुमार और रंजन कुमार के समर्थन का आह्वान

Updated:
विज्ञापन

हिलसा में पटेल समाज की बैठक में संबोधित करते हुए दिलीप कुमार | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रविवार को हिलसा में पटेल समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी पटना स्नातक और शिक्षक निर्वाचन चुनावों के लिए रणनीतियों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। बैठक में समाज के विकास और शिक्षा के प्रसार पर भी जोर दिया गया।

विज्ञापन

रविवार को हिलसा शहर के चिकसौरा रोड स्थित एक उत्सव हॉल में पटेल समाज की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता बृजनंदन प्रसाद ने की, जबकि संचालन प्रवीण कुमार विद्यार्थी ने किया.

विज्ञापन

बैठक में स्नातक अधिकार मंच के संयोजक दिलीप कुमार एवं डॉ. रंजन कुमार सहित समाज के प्रतिष्ठित एवं गणमान्य लोग शामिल हुए.

स्नातक और शिक्षक निर्वाचन चुनाव को लेकर बनी रणनीति

बैठक में आगामी पटना स्नातक निर्वाचन एवं शिक्षक निर्वाचन चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से दिलीप कुमार तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. रंजन कुमार प्रत्याशी होंगे.

दोनों प्रत्याशियों के समर्थन में संगठन को मजबूत बनाने, अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचने तथा चुनावी रणनीति तैयार करने पर गहन विचार-विमर्श किया गया.

'समाज के विकास के लिए शिक्षा सबसे प्रभावी माध्यम'

बैठक में पटेल समाज की सामाजिक एकता, शिक्षा के प्रसार और युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया. वक्ताओं ने कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा सबसे प्रभावी माध्यम है और नई पीढ़ी को सामाजिक गतिविधियों में आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए.

बैठक में उपस्थित लोगों ने स्नातकों, शिक्षकों और समाज के हितों की रक्षा के लिए संगठित होकर कार्य करने का संकल्प लिया. साथ ही समाज के विकास और संगठन को मजबूत बनाने के लिए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई.

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

बैठक में रेखा कुमारी, विमलेश कुमार भोली, लक्ष्मण कुमार, शैलेंद्र कुमार, अशोक कुमार, हरेराम, प्रमोद कुमार, मनोरंजन कुमार, इंद्रजीत चक्रवर्ती, पिंकू पटेल, सुभाष बाबा, लक्ष्मण कुमार, मनोज राइफल, जितेंद्र कुमार, साहिल पटेल, अशोक कुमार, राजीव कुमार गुड्डू रंगीला, मुन्ना कुमार, संतोष कुमार, प्रवीण कुमार, रामशरण सिंह, उपेंद्र कुमार, राजमोहन प्रसाद, मनीष कुमार, धर्मेंद्र कुमार सहित पटेल समाज के पदाधिकारी, शिक्षक, स्नातक मतदाता, समाज के गणमान्य लोग, युवा एवं बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे.

Also Read : नालंदा : 20 मीट्रिक टन क्षमता वाले दही-लस्सी प्लांट का शिलान्यास करेंगे CM सम्राट चौधरी, सुधा कैफेटेरिया की भी होगी शुरुआत


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन