स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार

रेल यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार के विभिन्न स्टेशनों के मध्य चलायी जा रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है.
बिहारशरीफ. रेल यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार के विभिन्न स्टेशनों के मध्य चलायी जा रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है. संबंधित ट्रेनों का ठहराव,समय व मार्ग पूर्ववत रहेगा. उक्त बातों की जानकारी पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी. उन्होंने बताया कि राजगीर-किउल व राजगीर-पटना-राजगीर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है. ट्रेनों के अवधि विस्तार से उक्त मार्ग से होकर चलने वाली दोनों ट्रेनों में सफर करने वाले रेल यात्रियों को काफी सुविधा होगी. मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि गाड़ी संख्या 03201-03201 राजगीर-पटना-राजगीर स्पेशल ट्रेन कुल 59 फेरे की वृद्धि की गयी है. विस्तारित अवधि के साथ अब यह स्पेशल ट्रेन 1 फरवरी 2025 से 31 मार्च 2025 तक प्रतिदिन परिचालित की जायेगी. इसी तरह गाड़ी संख्या 03266-03265 राजगीर-किउल -राजगीर स्पेशल के कुल 33 फेरे की वृद्धि की गयी है.विस्तारित अवधि के साथ अब यह स्पेशल 1 फरवरी 2025 से 29 मार्च 2025 तक सप्ताह में चार दिन मंगलवार, बुधवार, गुरूवार व शनिवार को परिचालित की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




