हिलसा में कांवरियों के बीच सामग्री का वितरण

Updated:
विज्ञापन
हिलसा में कांवरियों के बीच सामग्री का वितरण

शहर के विभिन्न जगहों पर सड़को से गुजरने बाले डाक बम व कांवरियों के बीच शिविर लगाकर फल, शरबत, बोतल के पानी, जूस, दवा, इत्यादि का वितरण किया गया.

विज्ञापन

हिलसा. शहर के विभिन्न जगहों पर सड़को से गुजरने बाले डाक बम व कांवरियों के बीच शिविर लगाकर फल, शरबत, बोतल के पानी, जूस, दवा, इत्यादि का वितरण किया गया. इस दौरान बाबा सिद्धनाथ डाकबम सेवा समिति के द्वारा शहर के योगीपुर मोड पर डाक बम बोल बम सेवा शिविर लगाकर फतुहा से बराबर जाने बाले डाक बम एव काँवरिया को पानी का वोतल, जूस दवा इत्यादि का वितरण किया. बता दे कि चौथी व इस साल का अतिम सोमवारी को लेकर भारी संख्या में श्रद्धालु ढोल बाजे व डीजे के भक्ति गीतों पर झूमते फतुहा गंगाघाट से जल उठाकर दनियावां, मछरियावा, हिलसा, एकंगरसराय, इस्लामपुर, हुलासगंज, होते हुए जहानाबाद के बराबर पहाड़ पर स्थित बाबा सिद्धनाथ के मंदिर में पैदल पहुच सोमवार को जलाभिषेक करेंगे. इस मौके पर चंदन कुमार, बबलू कुमार, रवि, शिव कुमार शर्मा उर्फ राजीव रंजन, सुरज कुमार, रजनीश ठाकुर, नीरज कुमार, रोहित कुमार, गोलू, शंकर प्रिया, पंकज कुमार आदि लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन