स्वतंत्रता दिवस की तैयारी का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस की तैयारी का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने मंगलवार को आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह (15 अगस्त 2025) की तैयारियों का जायजा लिया.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने मंगलवार को आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह (15 अगस्त 2025) की तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने मुख्य समारोह स्थल सोगरा उच्च विद्यालय, बिहारशरीफ का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को विस्तृत निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए सभी विभाग अलर्ट मोड में रहें. वॉटर लॉगिंग की समस्या हर हाल में दूर की जाए. सभी पदाधिकारी अपने दायित्व समय पर पूरा करें ताकि समारोह में कोई बाधा न आए. जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था, शहर की सफाई, पेयजल व बिजली आपूर्ति, महादलित टोला में ध्वजारोहण, अधिकारियों-कर्मियों का सम्मान, रंग-रोगन, अग्निशमन व्यवस्था, पेयजल टैंकर, बैठने की सुविधा, कारगिल पार्क की सजावट, आमंत्रण पत्र वितरण, ध्वजारोहण व राष्ट्रीय गान, ध्वनि विस्तारक यंत्र, ट्रैफिक प्रबंधन, विधि-व्यवस्था और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान जैसे बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए. इस मौके पर नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, सहायक समाहर्ता, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), विशेष कार्य पदाधिकारी (गोपनीय शाखा), नजारत शाखा उप समाहर्ता, जिला स्थापना शाखा पदाधिकारी समेत कई अधिकारी उपस्थित थे. ध्वजारोहण का समय सारणी (15 अगस्त 2025)

सोगरा उच्च विद्यालय परिसर सुबह 9:00 बजे (मुख्य समारोह)

नालंदा समाहरणालय 9:45 बजे

जिला परिषद कार्यालय 10:00 बजे

जिला ग्रामीण विकास अभिकरण 10:10 बजे

अनुमंडल कार्यालय, बिहारशरीफ 10:15 बजे

गृहरक्षा वाहिनी कार्यालय 10:25 बजे

बिहारशरीफ नगर निगम 10:40 बजे

बिहारशरीफ थाना परिसर 10:50 बजे

कारगिल पार्क 11:10 बजे (श्रद्धांजलि व माल्यार्पण)

पुलिस लाइन, बिहारशरीफ 11:25 बजे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन