इस्लामपुर रेलवे स्टेशन का उच्चस्तरीय निरीक्षण, परिचालन व्यवस्था और यात्री सुविधाओं की हुई समीक्षा

Updated:
विज्ञापन

इस्लामपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते अधिकारी

प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक इंदु दुबे रानी के नेतृत्व में एक टीम ने इस्लामपुर रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया. स्टेशन परिसर, परिचालन व्यवस्था और यात्री सुविधाओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

islampur railway station: रेल अधिकारियों की निरीक्षण टीम ने गुरुवार को विशेष निरीक्षण प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक ने इस्लामपुर रेलवे स्टेशनट्रेन से इस्लामपुर रेलवे स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण किया. टीम का नेतृत्व प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक इंदु दुबे रानी ने किया. निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर, परिचालन व्यवस्था और यात्री सुविधाओं की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

स्टेशन परिसर और परिचालन व्यवस्था की समीक्षा

प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक ने मुख्य कार्यालय का निरीक्षण कर ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन की जानकारी ली. उन्होंने स्टेशन परिसर में उच्च स्तरीय स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए और परिचालन व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर जोर दिया.

स्टेशन मास्टर कार्यालय का भी किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान स्टेशन मास्टर कार्यालय की पंजी पुस्तिकाओं, उपकरणों और आपातकालीन सुविधाओं की भी जांच की गई. अधिकारियों को अभिलेखों का नियमित रखरखाव और आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया.

कई रेल अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण टीम में दानापुर रेल मंडल के वरिष्ठ रेल परिचालन प्रबंधक सुधांशु रंजन, स्थानीय स्टेशन प्रबंधक, स्टेशन मास्टर सहित रेलवे के कई तकनीकी कर्मचारी मौजूद रहे. टीम ने स्टेशन की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक सुधार संबंधी निर्देश दिए.

इसे भी पढ़ें:  बिहार में इस उद्योग के लिए सरकार देगी 70 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी, एक क्लिक में होगा आवेदन


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन