रहुई में भूमि विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, पिता और भाई गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन
बंटवारे को लेकर अपने ही भाइयों में हुई चाकूबाजी.

मॉडल सदर अस्पताल में पहुंची पुलिस

Biharsharif News : बिहार के रहुई में भूमि विवाद ने खूनी रूप ले लिया। देर रात हुई हिंसक झड़प में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। उसके पिता और भाई गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन

Biharsharif News : रहुई थाना क्षेत्र के पेशौर गांव में देर रात भूमि विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके पिता और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

धारदार हथियार से किया गया हमला

मृतक की पहचान सुनील पंडित के पुत्र संटू कुमार के रूप में हुई है. वहीं घायल पिता सुनील पंडित और भाई विपिन कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है. दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

बंटवारे के विवाद में हुई वारदात

मृतक की पत्नी ने बताया कि परिवार का गोतिया के साथ लंबे समय से भूमि बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद को लेकर देर रात दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई. आरोप है कि गोतिया पक्ष के लोगों ने चाकू और अन्य धारदार हथियार से हमला कर पिता और दोनों पुत्रों को गंभीर रूप से घायल कर दिया.

अस्पताल में युवक को मृत घोषित किया गया

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया गया. यहां चिकित्सकों ने संटू कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुनील पंडित और विपिन कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

पुलिस जांच में जुटी

रहुई थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. प्रारंभिक जांच में भूमि विवाद की बात सामने आई है. सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. दोषियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Also Read : पोक्सो मामले के आरोपी को हाईकोर्ट से जमानत, जानलेवा हमले के दो आरोपितों को भी मिली राहत



विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन