सीएम सम्राट चौधरी का नालंदा दौरा रद्द, शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम स्थगित
नालंदा डेयरी में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी | Prabhat Khabar Network
Samrat Choudhary Nalanda Visit Cancelled: नालंदा डेयरी का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का प्रस्तावित दौरा रद्द हो गया. दही प्लांट, एचपीसीएल पेट्रोल पंप, डीप फ्रीजर वितरण समेत कई परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिए गए हैं.
Samrat Choudhary Nalanda Visit Cancelled: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का 17 जुलाई को कॉम्फेड के अंतर्गत संचालित नालंदा डेयरी का प्रस्तावित दौरा रद्द हो गया. मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर डेयरी परिसर में व्यापक तैयारियां की गई थीं और कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं के शिलान्यास, उद्घाटन एवं निरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित था.
आपके शहर में
20 करोड़ के दही प्लांट समेत कई परियोजनाओं का शिलान्यास टला
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से 12.8 एकड़ भूमि पर बनने वाले 20 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता वाले आधुनिक दही प्लांट का शिलान्यास किया जाना था. इसके अलावा सुधा संचालित एचपीसीएल पेट्रोल पंप एवं सुधा कैफेटेरिया की आधारशिला रखने की भी तैयारी पूरी कर ली गई थी.
कार्यक्रम में 300 खुदरा विक्रेताओं के बीच डीप फ्रीजर वितरण, पशुपालकों के लिए विशेष पशु उठाव वाहन का लोकार्पण तथा ग्रामीण महिलाओं के लिए जीविका पशु सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन भी प्रस्तावित था. साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा नालंदा डेयरी परिसर में स्थापित यूएचटी प्लांट और आइसक्रीम प्लांट का निरीक्षण किया जाना था.
राज्य सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर कॉम्फेड की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं का प्रस्तुतीकरण भी निर्धारित था. वहीं ‘सहकार से समृद्धि’ अभियान के तहत एचपीसीएल और कॉम्फेड के बीच पेट्रोल पंप एवं कैफेटेरिया स्थापना को लेकर समझौता ज्ञापन (एमओयू) के आदान-प्रदान की भी तैयारी की गई थी.
Also Read : शेखपुरा रहा बिहार का सबसे गर्म जिला, 37.7°C तापमान के बाद बारिश से मिली राहत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए