नालंदा : पावापुरी में बाइक पेड़ से टकराई, 10वीं के छात्र की मौत; गांव में पसरा मातम

Updated:
विज्ञापन
बाइक पेड़ से टकराया, 15 वर्षीय छात्र की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

नालंदा के पावापुरी में बाइक पेड़ से टकराने के कारण 10वीं के छात्र की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, पूरे गांव में शोक की लहर है.

विज्ञापन

पावापुरी थाना क्षेत्र के दौलचक गांव में उस वक्त कोहराम मच गया, जब एक 15 वर्षीय छात्र की मौत बाइक के पेड़ से टकराने से हो गई.

मृतक कमेंद्र यादव का 15 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार था. मिली जानकारी के अनुसार, छात्र अपने गांव के मिडिल स्कूल के पास बाइक चला रहा था. लेकिन इसी दौरान गांव में बाइक ताड़ के पेड़ से जा टकराई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

घायल को आनन-फानन में विम्स अस्पताल, पावापुरी लाया गया, जहाँ उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

मृतक दिलखुश 10वीं क्लास का छात्र था और वह दशरथपुर उच्च विद्यालय में पढ़ाई कर रहा था.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, शव का हुआ पोस्टमार्टम

घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बिहारशरीफ भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को दाह-संस्कार के लिए उनके परिजनों को सौंप दिया गया.

Also Read : गया जी : रेलवे की पार्सल सेवा से अब देशभर में भेजें फल-सब्जियां, व्यापारियों को दी गई जानकारी


विज्ञापन
Ranjit Singh

लेखक के बारे में

By Ranjit Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन