ePaper

पत्नी की प्रताड़ना के मामले में फरार भागलपुर के सबौर में पदस्थापित बीसीओ गिरफ्तार

Updated at : 10 May 2025 10:51 PM (IST)
विज्ञापन
पत्नी की प्रताड़ना के मामले में फरार भागलपुर के सबौर में पदस्थापित बीसीओ गिरफ्तार

महिला प्रताड़ना के मामले में तीन माह से फरार चल रहे भागलपुर के सबौर ब्लॉक में पदस्थापित प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी बीसीओ को स्थानीय महिला थाना पुलिस गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

शेखपुरा. महिला प्रताड़ना के मामले में तीन माह से फरार चल रहे भागलपुर के सबौर ब्लॉक में पदस्थापित प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी बीसीओ को स्थानीय महिला थाना पुलिस गिरफ्तार कर लिया है. छापेमारी का नेतृत्व महिला थाना के पुलिस सब इंस्पेक्टर रिशु कुमारी ने किया. गिरफ्तार बीसीओ जमुई जिला अंतर्गत सिकंदरा थाना क्षेत्र के धधौर गांव निवासी भागीरथ सिंह का पुत्र विकास कुमार बताया गया है. इस बाबत महिला थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी ने बताया कि तीन माह पहले गिरफ्तार बीसीओ ने अपने परिवार के अन्य लोगों के सहयोग से अपनी पत्नी वर्षा रानी के हाथ पैर रस्सियों से बांधकर तथा मुंह पर पट्टी लगाकर उसे किसी अज्ञात वाहन पर लादकर उसकी हत्या करने की नियत से शेखपुरा जिले के बाऊघाट थाना क्षेत्र में सड़क किनारे फेंक कर भागने में तब सफल हो गया था. जब रात्रि में पुलिस गश्ती दल उस ओर जा रही थी. बाद में सड़क किनारे पड़ी विवाहिता को बाऊघाट थाना पुलिस उठाकर बंधन मुक्त किया था. बरामद महिला जिले के गबय गांव निवासी और सेवानिवृत बैंक कर्मी शिवनरेश सिंह की पुत्री बतायी गयी. बाद में पीड़िता की शिकायत पर स्थानीय महिला थाना में प्रताड़ना और हत्या के प्रयास का एक कांड अंकित किया गया था. इस मामले में आरोपित पति फरार चल रहा था. उन्होंने बताया पुलिस सब इंस्पेक्टर रिशु कुमारी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम भागलपुर पहुंचकर ब्लॉक ऑफिस सबौर पहुंचकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. जिसे शनिवार को पुलिस निगरानी में यहां लाया गया और न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए उसे जेल भेज दिया गया. अंबाबिघा गांव से चोरी हुई टोटो के साथ चोर गिरफ्तार

अस्थावां. स्थानीय थाना क्षेत्र के अंबाबिघा गांव से कुछ दिन पहले चोरी हुई टोटो को बरामद करते हुए पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष धर्मेश कुमार गुप्ता ने जानकारी दी कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मानपुर थाना क्षेत्र के अलौदिया सराय गांव निवासी राजीव कुमार के रूप में हुई है. पिछले माह अंबाबिघा गांव से एक टोटो की चोरी हुई थी, जिसकी प्राथमिकी टोटो मालिक द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ अस्थावां थाना में दर्ज करायी गयी थी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही पुलिस लगातार टोटो की बरामदगी में लगी हुई थी. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बिहारशरीफ के मोगलकुआं मुहल्ले से चोरी की गयी टोटो के साथ चोर को गिरफ्तार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन