एफनी गांव में तालाब में डूबने से वृद्ध की मौत

Updated:
विज्ञापन
एफनी गांव में तालाब में डूबने से वृद्ध की मौत

प्रखंड के एफनी गांव में शुक्रवार सुबह एक तालाब में एक वृद्ध व्यक्ति का शव तैरता हुआ पाया गया.

विज्ञापन

अरियरी. प्रखंड के एफनी गांव में शुक्रवार सुबह एक तालाब में एक वृद्ध व्यक्ति का शव तैरता हुआ पाया गया. इसकी जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्यां में लोग तालाब के पास एकत्रित हो गए. शव को निकाले जाने के बाद उसकी पहचान एफनी गांव निवासी भूषण प्रसाद के रूप में की गई. मृतक भूषण प्रसाद गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे से लापता थे. परिजनों ने उन्हें काफी खोजा लेकिन उनका कोई पता नहीं चला. शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे गांव के ही तालाब में उनका शव तैरता हुआ दिखाई दिया. इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया की वह शौच इत्यादि के बाद तालाब में गए होंगे. जहां पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई.घटना की सूचना मिलते ही पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजेश रंजन उर्फ गुरु जी सहित अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की. मृतक के तीन पुत्र हैं, जो मुंबई में काम करते हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है .गांव में इस घटना को लेकर शोक व्याप्त है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन