ePaper

डाक विभाग केवल पत्रों तक सीमित नहीं, बल्कि यह डिजिटल सुविधा का मजबूत स्तंभ : सीपीजीएम

Updated at : 31 Jan 2026 10:59 PM (IST)
विज्ञापन
डाक विभाग केवल पत्रों तक सीमित नहीं, बल्कि यह डिजिटल सुविधा का मजबूत स्तंभ : सीपीजीएम

भारतीय डाक विभाग द्वारा शनिवार को राजगीर कन्वेंशन हॉल में महा डाक चौपाल का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

राजगीर. भारतीय डाक विभाग द्वारा शनिवार को राजगीर कन्वेंशन हॉल में महा डाक चौपाल का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य डाक विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक सीधे पहुंचाना तथा डाक सेवाओं को और अधिक सुलभ, सशक्त और प्रभावी बनाना रहा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सर्किल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल एमयू अब्दाली द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया इस अवसर पर चीफ पोस्टमास्टर जनरल ने कहा कि महा डाक चौपाल के माध्यम से नागरिकों को डाक जीवन बीमा, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, आधार, सुकन्या समृद्धि योजना एवं विभिन्न बचत योजनाओं से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है उन्होंने कहा कि भारतीय डाक विभाग आज केवल पत्रों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह विश्वास, सुरक्षा और डिजिटल सुविधा का सशक्त प्रतीक बन चुका है. डाक विभाग की सेवाएं गांव-गांव तक पहुंचकर आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं. इस अवसर पर नालंदा डाक मंडल के डाक अधीक्षक कुंदन कुमार ने कहा कि महा डाक चौपाल जनता और डाक विभाग के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी मंच है यहां लोगों को एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का समाधान, योजनाओं की जानकारी और विभिन्न सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाता है. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से डाक विभाग के प्रति लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है. कार्यक्रम की एक विशेष उपलब्धि के रूप में पावापुरी स्थित आशापुरी मंदिर के नाम पर एक विशेष आवरण (स्पेशल कवर) जारी किया गया. इस विशेष कवर का कैंसिलेशन मुख्य अतिथि एमयू अब्दाली द्वारा किया गया. यह स्पेशल कवर डाक प्रेमियों एवं फिलैटली से जुड़े लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा. महा डाक चौपाल एवं संबंधित विशेष अभियान के अंतर्गत कई उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज की गयी. डाक बचत बैंक के तहत एक लाख से अधिक खाते खोले गये. आम नागरिकों की सुविधा के लिए 44 विभिन्न स्थानों पर डाक चौपाल लगाए गए तथा साथ ही आधार कैंप का आयोजन किया गया, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को आधार से संबंधित सेवाओं का लाभ मिला. डाक जीवन बीमा के अंतर्गत ₹1 करोड़ 27 लाख का प्रीमियम संग्रह किया गया तथा कुल 695 बीमा पॉलिसियां जारी की गयी. इसके अतिरिक्त सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत 450 नए खाते खोले गए, जिससे बालिकाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया. कार्यक्रम में नालंदा डाक मंडल की उपलब्धियां विशेष रूप से सराहनीय रहीं. खाता खोलने के क्षेत्र में नालंदा डाक मंडल ने पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया. निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने पर मुख्य डाक महाध्यक्ष द्वारा डाक अधीक्षक कुंदन कुमार को सम्मानित किया गया. वहीं नालंदा मंडल के दक्षिणी अनुमंडल एवं उत्तरी अनुमंडल के डाक निरीक्षक रामाशीष कुमार एवं विकास राय को भी लक्ष्य पूर्ण करने के उपलक्ष्य में सम्मानित किया गया. उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर बिहार स्तर पर इस्लामपुर ने प्रथम, हरनौत ने द्वितीय एवं अस्थावां ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. सब-डिवीजन स्तर पर साउथ सब-डिवीजन प्रथम तथा नॉर्थ सब-डिवीजन द्वितीय स्थान पर रहा. इसके साथ ही पूरे बिहार में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले मुरगवां और बड़गांव शाखा डाकपाल को भी सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान पीएलआइ, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक एवं आधार सेवाओं से संबंधित प्रदर्शनी लगायी गयी, जहां लोगों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी तथा मौके पर ही सेवाओं का लाभ उठाने का अवसर मिला। महा डाक चौपाल के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले लगभग 150 से अधिक डाक कर्मियों को भी सम्मानित किया गया, जिससे कर्मचारियों में उत्साह एवं नई ऊर्जा का संचार हुआ. कार्यक्रम में बिहार सर्किल के सहायक निदेशक शम्भू कुमार, राजीव कुमार, राजेश कुमार सहित डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे. कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया.

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन