इंस्टाग्राम चैट को लेकर मनियौरी गांव में झड़प

Updated:
विज्ञापन

मेंहुस थाना क्षेत्र अंतर्गत मनियौरी गांव में बुधवार की रात्रि इंस्टाग्राम चैट को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई.

विज्ञापन

शेखपुरा. मेंहुस थाना क्षेत्र अंतर्गत मनियौरी गांव में बुधवार की रात्रि इंस्टाग्राम चैट को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. इस घटना में दोनों पक्षों के कुल आठ लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है.घायल पक्ष के परिजन लक्ष्मण कुमार ने बताया कि गांव के नारो ठाकुर के बेटे द्वारा उनकी बहन के मोबाइल पर इंस्टाग्राम के माध्यम से आपत्तिजनक वीडियो भेजे गए थे. इसकी शिकायत करने जब वे युवक के घर पहुंचे तो वहां मौजूद युवक व उसके परिजन उग्र हो गए और लाठी-डंडे व लोहे की रड से हमला कर दिया.इस हमले में एक पक्ष से सुमा देवी, बबिता कुमारी, लक्ष्मण कुमार, सुरेश शाह और मुनकी देवी घायल हुए हैं, जबकि दूसरे पक्ष से विकास कुमार, शांति देवी और विपिन ठाकुर घायल बताए गए हैं. गंभीर रूप से घायल 62 वर्षीय सुमा देवी को सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है. मेंहुस थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन