जिले में जारी फाइनल सूची में 22 लाख 33 हजार 999 मतदाता

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के तहत नालंदा जिला प्रशासन ने मंगलवार को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी.
बिहारशरीफ. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के तहत नालंदा जिला प्रशासन ने मंगलवार को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी. इस सूची के अनुसार जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 22,33,999 हो गयी है. मतदाता सूची को अद्यतन करने के लिए हुए गहन सत्यापन और बाद में दर्ज आपत्तियों के निपटारे के बाद यह आंकड़ा सामने आया है. इस पूरी प्रक्रिया के दौरान 1,38,505 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए, लेकिन दावा-आपत्ति निपटाने की प्रक्रिया में 56,423 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गये. इन नए जोड़े गये मतदाताओं में 30,478 पुरुष और 25,949 महिलाएं शामिल हैं. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि अंतिम सूची के जारी होने के साथ ही चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. सूची में किए गए संशोधनों से मतदाताओं का डेटा और अधिक सटीक हो गया है, जिससे आगामी चुनाव में मतदान प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित हो सकेगी. नालंदा विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक (3,23,961) और राजगीर में सबसे कम (2,98,030) मतदाता हैं. अब इस अंतिम सूची के आधार पर ही मतदान केंद्रों का निर्धारण और अन्य तैयारियां पूरी की जायेंगी.
विधानसभा क्षेत्र के अनुसार मतदाता संख्या (30 सितंबर 2025 तक)
विधानसभा क्षेत्र कुल मतदाता पुरुष महिला
हरनौत 3,17,971 1,67,923 1,50,042 अस्थावां 3,01,833 1,59,726 1,42,107 बिहारशरीफ 3,88,095 2,02,407 1,85,670 राजगीर 2,98,030 1,56,679 1,41,346 इस्लामपुर 3,00,911 1,54,465 1,36,033 हिलसा 3,03,198 1,59,535 1,43,658 नालंदा 3,23,961 1,70,995 1,52,957डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




