नालंदा : हरनौत की 16 पंचायतों का हाल, 7 में बन गए स्वागत द्वार, 7 पंचायतों में अब भी फाइलों में अटका निर्माण

Author Sunil kumar|Edited by Sakshi Kumari
Updated:
विज्ञापन
स्वागत द्वारका निर्माण करते मजदूर

स्वागत द्वारका निर्माण करते मजदूर

Harnaut Welcome Gate : नालंदा के हरनौत प्रखंड में पंचायतों के मुख्य प्रवेश द्वारों पर स्वागत गेट बनाने की योजना धीमी गति से चल रही है. जहां 7 पंचायतों में यह काम पूरा हो चुका है, वहीं 7 अन्य में यह अभी भी फाइलों में अटका है.

विज्ञापन

Harnaut Welcome Gate : नालंदा के हरनौत प्रखंड में पंचायतों के मुख्य प्रवेश द्वार पर स्वागत गेट बनाने की योजना अभी पूरी तरह जमीन पर नहीं उतर सकी है. 16 पंचायतों में से 7 में निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि 2 पंचायतों में काम जारी है और 7 पंचायतों में योजना अब भी फाइलों में अटकी हुई है.

सात पंचायतों में बन चुके हैं स्वागत द्वार

हरनौत प्रखंड की बराह, नेहुसा, पोआरी, लोहरा, मुढ़ारी, चौरिया और पाकड़ पंचायत में गांव के मुख्य प्रवेश मार्ग पर स्वागत द्वार का निर्माण पूरा कर लिया गया है. इन पंचायतों में पहली बार मुख्य प्रवेश स्थल पर स्वागत गेट बनाए गए हैं, जिससे गांव की अलग पहचान भी स्थापित हुई है और आने-जाने वाले लोगों का स्वागत भी हो रहा है.

दो पंचायतों में जारी है निर्माण कार्य

तेलमर और कोलावां पंचायत में स्वागत द्वार का निर्माण कार्य अभी जारी है. निर्माण पूरा होने के बाद इन पंचायतों में भी मुख्य प्रवेश मार्ग पर स्थायी स्वागत गेट की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी.

सात पंचायतों में फाइलों से बाहर नहीं निकल सकी योजना

चेरो, बसनियावां, गोनावां, पचौरा, डिहरी, सोराडीह और सरथा पंचायत में स्वागत द्वार का निर्माण कार्य अभी शुरू नहीं हो सका है. इन पंचायतों में योजना फिलहाल प्रशासनिक प्रक्रिया और वित्तीय कारणों से लंबित है.

राशि नहीं मिलने से अटका निर्माण

डिहरी पंचायत के पंचायत सचिव विजय पासवान ने बताया कि स्वागत द्वार का निर्माण षष्ठम राज्य वित्त आयोग की राशि से कराया जाना है, लेकिन पंचायत के पास फिलहाल पर्याप्त राशि उपलब्ध नहीं है. वहीं सरथा पंचायत के पंचायत सचिव विकास कुमार ने बताया कि राशि के आवंटन की प्रक्रिया पूरी हो गई है और अब जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है.

Also Read : BPSC परीक्षा को लेकर नालंदा प्रशासन सख्त, 12 केंद्रों पर 6,744 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम, जानिए पूरी व्यवस्था


विज्ञापन
Sunil Kumar

लेखक के बारे में

By Sunil Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन