ePaper

जिले में लोस चुनाव के लिए दो सौ बसों की होगी जरूरत

Updated at : 30 Mar 2024 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
जिले में लोस चुनाव के लिए दो सौ बसों की होगी जरूरत

जिलें में संचालित सभी बस मालिकों के साथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी ने समीक्षा बैठक की

विज्ञापन

शेखपुरा. लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जिलें में संचालित सभी बस मालिकों के साथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी ने समीक्षा बैठक की. समीक्षा के क्रम में बताया गया कि लोकसभा चुनाव में आकलन के अनुसार लगभग 200 बसों की आवश्यकता होगी. अबतक 90 बसों को वाहन कोषांग द्वारा चुनाव कार्य हेतु सहमति पत्र दिया गया है. अभी भी बड़ी संख्या में वाहनों की आवश्यकता है. बस मालिकों को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि आप सभी चुनाव में सहयोग मिलता रहा है. 19 अप्रैल 2024 को जिला के दोनों विधानसभा में लोकसभा का मतदान होना है. परंतु अभी तक आकलन के अनुरूप बसों की उपलब्धता नहीं हुई है. उन्होंने सभी बस मालिकों से अपने वाहनों की सूची शीघ्र ही जिला परिवहन कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. साथ ही नोडल पदाधिकारी वाहन कोषांग को सभी बस मालिकों से समन्वय स्थापित कर वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया. उन्होंने कहा कि चुनाव कार्य व्यवस्थित तरीके से कराने में सभी की सहभागिता महत्वपूर्ण है. ऐसे में आपके द्वारा भी सहयोग किया जाना अपेक्षित है. अत: आप सभी भी इसमें सहयोग देते हुए स्वेच्छा से वाहनों को जिला प्रशासन को समय से उपलब्ध कराने में सहयोग करे. इस अवसर पर अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता-सह-जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी के साथ-साथ अन्य बस मालिकों की उपस्थित थें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन