Bihar Weather: बिहार में तेज पछुवा हवाएं बढ़ाएंगी सिहरन, इन 6 जिले के लोगों को सावधान रहने की जरूरत
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 07 Feb 2025 8:41 AM
bihar weather
Bihar Weather: बिहार में आज मौसम सामान्य बना रहेगा. पटना, किशनगंज, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा और सुपौल में तेज हवा के साथ सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है.
Bihar Weather: बिहार में आज मौसम सामान्य बना रहेगा. पटना, किशनगंज, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा और सुपौल में सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिक एसके पटेल ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के सभी जिलों का मौसम शुष्क बना रहेगा. तेज उत्तर पश्चिमी हवा सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास कराएगी. न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी.
राजधानी पटना में निकलेगी धूप
राजधानी पटना में भी आज मौसम सामान्य बना रहेगा. सुबह में हल्का कोहरा छाया हुआ था उसके बाद धूप निकल गई. दिन में भी धूप खिली रहेगी. पूरे दिन हवा चलती रहेगी लेकिन की रफ्तार कम रहेगी. इससे कनकनी कम महसूस की जा सकती है. शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा.
Also Read: क्या राजनीति में एंट्री मारेंगे शिवदीप लांडे? उनकी ये लेटेस्ट पोस्ट ने मचाई हलचल…
सबसे ठंडा जिला रहा मोतीहारी
पिछले 24 घंटे की बात करें तो बक्सर सबसे गर्म जिला रहा. जहां का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, मोतिहारी सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पिछले 24 घंटे के दौरान पटना समेत 30 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










