Bihar Weather: शीतलहर से कांप उठा बिहार, इन 18 जिलों में तीन डिग्री और गिरेगा तापमान

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 24 Jan 2025 7:37 AM

विज्ञापन

बिहार का मौसम

Bihar Weather: बिहार में ठंड का सितम जारी है, और अगले दो दिनों में कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने राज्य के 18 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. जिससे कनकनी बढ़ने की आशंका है.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में ठंड का सितम जारी है, और अगले दो दिनों में कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने प्रदेश के 18 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. जिससे कनकनी बढ़ने की आशंका है. पछुआ हवा चलने से न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा. लेकिन, अगले दो दिन बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है. इसके अलावा, 27 जनवरी को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट

कड़ाके की ठंड की वजह से 10 जिलों के स्कूल बंद

इस बीच, ठंड को देखते हुए राज्य सरकार ने 10 जिलों में 8वीं तक के स्कूल 25 जनवरी तक बंद कर दिए हैं. पटना, गोपालगंज, मोतिहारी, सहरसा, छपरा, अररिया, मधेपुरा, सुपौल, कटिहार और मधुबनी में प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है.

Also Read: बिहार के ‘मिथिला मखाना’ को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान, डाक विभाग कर रहा ये तैयारी

जमुई रहा सबसे ठंडा जिला

मौसम वैज्ञानिक कुमार गौरव के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवर्ती परिसंचरण के कारण अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है. लेकिन, न्यूनतम तापमान में गिरावट की वजह से ठंड का एहसास होगा. बिहार में हवा की गुणवत्ता भी खराब हो गई है, खासकर हाजीपुर में जहां AQI लेवल 263 रिकॉर्ड किया गया है. गया सबसे गर्म जिला रहा, जबकि जमुई सबसे ठंडा रहा. जमुई का तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन