ePaper

बिहार@ 42 डिग्री गर्मी का टॉर्चर! इस तारीख तक सूरज उगलेगा आग, वजह और राहत की जानकारी भी जानिए..

Updated at : 11 May 2023 9:55 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार@ 42 डिग्री गर्मी का टॉर्चर! इस तारीख तक सूरज उगलेगा आग, वजह और राहत की जानकारी भी जानिए..

Bihar Weather Report: बिहार में गर्मी का कहर फिर एकबार जारी है. 42 डिग्री तक पारा चढ़ने लगा है. सूरज आसमान से आग उलग रहा है और लोग इस भीषण गर्मी में तबाह हो रहे हैं. जानिए क्या है इस जानलेवा गर्मी की वजह और कब से मिलेगी राहत..

विज्ञापन

Bihar Weather Report: बिहार में गर्मी अब फिर एकबार अपने क्रूर रूप में आ चुकी है. कुछ दिनों पहले मौसम का मिजाज (Bihar ka mausam) बदला तो लोगों को राहत मिली. लेकिन अब एकबार फिर से गर्मी ने अपना टॉर्चर वाला रवैया अपनाया है. बिहार के 19 जिलों में पारा 40 डिग्री से अधिक हो चुका है. पिछले तीन दिनों से सूबे में हीटवेब (Heat Wave Bihar) का असर है. गर्म पछुआ हवा लोगों के बदन को जला रही है और लोग बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं. इस बीच मौसम विभाग ने हीटवेब को लेकर अलर्ट जारी किया है. पटना समेत 9 जिलों के लोगों को विशेष सतर्क होने की जरुरत है.

बिहार के इन जिलों में हीटवेब का अलर्ट

बुधवार को बिहार के बांका, शेखपुरा, पूर्णिया, खगड़िया, सहरसा और फारबिसगंज में हीटवेब का असर दिखा. वहीं 19 जिलों का तापमान 40 डिग्री से अधिक था. बीते तीन दिनों की बात करें तो तापमान कई जगह अब 42 डिग्री तक जाने लगा है. जबकि 43 डिग्री तक होने की भी संभावना जताई जा रही है. गुरुवार को पटना, सीवान, पूर्णिया, खगड़िया, भागलपुर, बांका, औरंगाबाद, नवादा, शेखपुरा जिलों में हीटवेब की स्थिति बनी रहेगी जिसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

Also Read: बिहार में कल से आग उगलेगा आसमान, बारिश
और तूफान ‘मोचा’ को लेकर भी मौसम विभाग ने दी ये बड़ी जानकारी..

कबतक रहेगी ऐसी जानलेवा गर्मी?  वजह जानिए..

बता दें कि बिहार का मौसम पूरी तरह शुष्क हो गया है. मौसम मामलों के जानकारों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में मोच तूफान का प्रभाव है. इसकी वजह से वहां आने वाली नमी बिहार की जगह बंगाल से मुड़कर दक्षिण भारत की ओर जा रही है. इससे मौसम शुष्क बन गया है. बिहार में जो गर्म हवाएं आ रही है वो दिल्ली और राजस्थान से होकर आ रही है. इसका ही प्रभाव बिहार में हीटवेब के रूप में दिख रहा है. ऐसा अनुमान है कि 14 मई तक ऐसी प्रचंड गर्मी रहेगी.

40 डिग्री के पार पहुंचा पारा

बुधवार को कई जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया. दिन में पारा बढऩे के साथ लू का असर तेज हो चुका है. मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अगले दो दिनों तक गर्मी को लेकर कोई राहत नहीं है. इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. गुरुवार और शुक्रवार को लू चलेगी. जबकि 13 मई से मोचा तूफान का आंशिक असर कई जिलों में रहेगा. इस दौरान आसमान में बादल छाये रहने के साथ-साथ तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.

Published By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन