ePaper

Bihar Weather: मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन होगी बारिश, इन जिलों में वज्रपात को लेकर अलर्ट

Updated at : 07 Oct 2022 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather: मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन होगी बारिश, इन जिलों में वज्रपात को लेकर अलर्ट

सामान्य तौर पर इस अवधि तक 23.4 मिलीमीटर तक बारिश होती रही है. बिहार में अपवाद एक दो जिलों को छोड़ कर सभी जिलों में अक्तूबर में अभी तक अच्छी बारिश दर्ज की गयी है.

विज्ञापन

पटना. बिहार में अगले तीन दिन अभी और बारिश के आसार बने रहेंगे. दक्षिण-पूर्वी हवाओं के जरिये बिहार में काफी नमी आ रही है. इसकी वजह से बिहार में मॉनसून की सक्रियता लगातार जारी रहेगी. बिहार में सामान्य तौर पर छह से दस अक्तूबर तक मॉनसून की वापसी देखी गयी है. आइएमडी की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में बिहार में सामान्य से 91 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गयी है. एक अक्तूबर से छह अक्तूबर तक बिहार में 44.6 मिलीमीटर बारिश हुई है. सामान्य तौर पर इस अवधि तक 23.4 मिलीमीटर तक बारिश होती रही है. बिहार में अपवाद एक दो जिलों को छोड़ कर सभी जिलों में अक्तूबर में अभी तक अच्छी बारिश दर्ज की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन