ePaper

Bihar Weather: बिहार में 4 डिग्री तक अभी और गिरेगा पारा, इस दिन तक जारी रहेगा कड़ाके की ठंड का दौर

Updated at : 08 Jan 2025 7:32 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather Alert| Bihar Weather: Mercury will fall by 4 degrees in the next 48 hours, know the update from IMD

Bihar Weather

Bihar Weather: बिहार सर्द ठंडी पछुआ हवाओं की चपेट में है. मंगलवार को दिन में शीत लहर जैसी स्थिति महसूस की गयी. मौसम विभाग के वैज्ञानिक आशीष कुमार के अनुसार, राज्य में 4 डिग्री तक पारा अभी और गिर सकता है.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार सर्द ठंडी पछुआ हवाओं की चपेट में है. मंगलवार को दिन में शीत लहर जैसी स्थिति महसूस की गयी. कड़ाके की ठंड से मानव जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है. इस बीच आइएमडी ने पूर्वानुमान जारी किया है कि बिहार में घने और अति घने कोहरे का दौर 10 जनवरी तक बने रहने के आसार हैं. इसको लेकर बिहार के अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. खास तौर पर गंगा के मैदानी क्षेत्रों में अति घने कोहरे छाये रहने की आशंका है.

बिहार में चल रही है सर्द पछुआ हवा

आइएमडी पटना के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में बुधवार की शाम से तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की आशंका है. इससे ठंड में और इजाफा होगा. बुधवार से कई क्षेत्रों में घने की सघनता में कुछ कमी भी देखी जा सकती है. हालांकि सुबह घना से अति घना कोहरा बने रहने के आसार हैं. इधर मंगलवार को सर्द पछुआ और घने कोहरे से राज्य के उच्चतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस से अधिक तक की गिरावट दर्ज की गयी. इससे पटना सहित मध्य बिहार के कई जगहों पर शीत दिवस जैसी स्थिति देखी गयी.

इसलिए महसूस हो रही बेहद कनकनी

दरअसल कई जगहों पर उच्चतम तापमान और न्यूनतम तापमान में अंतर बेहद कम रहा. उदाहरण के लिए मुजफ्फरपुर में यह अंतर एक डिग्री से भी कम रहा. पटना, गोपालगंज, बक्सर का उच्चतम और न्यूनतम तापमान में दो से ढाई डिग्री रहा.

Also Read: ये हैं बिहार के 7 लजीज व्यंजन, जो उंगलियां चाटने को कर देंगे मजबूर

तापमान में 4 डिग्री तक आ सकती है कमी

राज्य में कोहरे की औसत दृश्यता 50 से 150 मीटर के बीच दर्ज की गयी है. हालांकि सुबह के समय कई जगहों पर दृश्यता बेहद कम आंकी गयी. पटना, गया, पूर्णिया और भागलपुर में अति घना कोहरा दर्ज किया गया है. जबरदस्त कोहरे की वजह से राज्य के उच्चतम तापमान सामान्य से काफी कम रह गया. वही मौसम वैज्ञानिक आशीष कुमार ने बताया कि राज्य में मौसमी दशाओं में बदलाव आने से कोहरे के घनत्व में कुछ कमी देखी जा सकती है. हालांकि एक दिन बाद से राज्य के तापमान में चार डिग्री तक कमी आयेगी. इससे ठंड में और इजाफा होने की संभावना है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन