Bihar Weather Forecast :12 साल बाद नवंबर रहा सबसे ठंडा माह, पटना में पारा सामान्य से चार डिग्री नीचे

Updated at : 24 Nov 2020 6:14 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather Forecast :12 साल बाद नवंबर रहा सबसे ठंडा माह, पटना में पारा सामान्य से चार डिग्री नीचे

पटना में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री और गया में सामान्य से पांच डिग्री नीचे है.

विज्ञापन

पटना. करीब 12 साल बाद एक बार फिर प्रदेश में ठंड ने दमदार दस्तक दी है. 2008 के बाद नवंबर में इतना कम तापमान कभी नहीं गया. प्रदेश के अधिकतर इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है.

सोमवार को गया में सबसे कम तापमान 7.4 और पटना में न्यूनतम 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. सर्वाधिक ठंड दक्षिण,पश्चिम और मध्य बिहार में पड़ रही है. यहां के मैदानी इलाकों में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा है.

आइएमडी पटना के मुताबिक अगले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान और गिरेगा. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक इस साल ठंड की समयावधि पिछले कुछ सालों से अधिक रहेगी.

उल्लेखनीय है कि पूरे प्रदेश में उच्चतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे चल रहा है. उल्लेखनीय है कि जिन इलाकों में तापमान दस डिग्री से ऊपर है,वहां भी न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे है.

मौसम विज्ञानियों की राय है कि दिसंबर के पहले पखवाड़े में इस साल बिहार में ठंड चरम पर पहुंच सकती है.

मौसम विज्ञानियों ने माना है कि इस साल उत्तर-पश्चिमी हवा के साथ आसमान लगातार साफ बना हुआ है. इसलिए पारा लगातार नीचे गिरता जा रहा है. अभी इसमें कमी की संभावना नहीं है.

फिलहाल प्रदेश के दो अन्य महत्वपूर्ण शहरों भागलपुर में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे 11.6 और और पूर्णिया में सामान्य से तीन डिग्री नीचे 11 डिग्री सेल्सियस आ चुका है. पटना में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री और गया में सामान्य से पांच डिग्री नीचे है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन