Bihar Weather Forecast : 18 से घने कोहरे की चपेट में होगा बिहार, हो सकती है हल्की बारिश

प्रदेश 18 दिसंबर से एक बार फिर कोहरे में डूब जायेगा. इससे पहले 15 और 16 दिसंबर को प्रदेश के कुछ एक जगहों पर बेहद हल्की बारिश हाेने के आसार हैं. मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि दिसंबर तक अंत पूरा प्रदेश शीत लहर में डूब सकता है.
पटना. प्रदेश 18 दिसंबर से एक बार फिर कोहरे में डूब जायेगा. इससे पहले 15 और 16 दिसंबर को प्रदेश के कुछ एक जगहों पर बेहद हल्की बारिश हाेने के आसार हैं.
मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि दिसंबर तक अंत पूरा प्रदेश शीत लहर में डूब सकता है. आइएमडी से आधिकारिक जानकारी के मुताबिक मध्य दिसंबर तक न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा है.
हालांकि अधिकतम तापमान सामान्य से कुछ अधिक रहा है. हालांकि दिसंबर के प्रथम सप्ताह में चक्रवाती असर देखा गया.
सबसे विशेष बात यह है कि इस समय तक प्रदेश में रत्ती भर बारिश नहीं हुई है. जबकि इससे पहले प्रदेश में अब तक करीब दो मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की जाती रही है.
सोमवार को पटना का उच्चतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26 डिग्री सेल्सियस ,गया में सामान्य से एक डिग्री अधिक , भागलपुर में सामान्य से एक डिग्री कम और पूर्णिया में उच्चतम तापमान सामान्य से करीब 6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है. लगभग पूरे प्रदेश में सोमवार को चटकदार धूप निकली.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










