Bihar Weather Forecast : बिहार में अभी जारी रहेगी शीतलहर, सामान्य से 10 डिग्री तक नीचे आया पारा, बरतें ये सावधानियां

New Delhi: Farmers warm themselves near a bonfire on a cold winter morning during their sit-in protest against the Centre's farm reform laws, at Ghazipur border in New Delhi, Wednesday, Dec. 16, 2020. (PTI Photo/Manvender Vashist)(PTI16-12-2020_000019B)
अलर्ट में कहा गया है कि शीतकालीन बीमारियों में फ्लू नाक बहने की आशंका बढ़ जाती है, जिससे बचने के लिए ठंड में अधिक निकलने की जरूरत नहीं है.
पटना. प्रदेश में मंगलवार को लगातार पांचवें दिन शीतलहर रही. वहीं, पटना, मुजफ्फरपुर और छपरा में कोल्ड डे की स्थिति बनी.
अगले 48 घंटे तक पूरे प्रदेश में शीतलहर जारी रहेगी. बुधवार को प्रदेश के अधिकतर शहरों में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है.
इसको लेकर प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. नये साल का आगाज घने कोहरे और शीतलहर के बीच होने के आसार बनते जा रहे हैं.
आइएमडी पटना से मिली जानकारी के मुताबिक सबसे अधिक अधिकतम तापमान फारबिसगंज में 25.2 डिग्री सेल्सियस तापमान और गया में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
अलर्ट में कहा गया है कि शीतकालीन बीमारियों में फ्लू नाक बहने की आशंका बढ़ जाती है, जिससे बचने के लिए ठंड में अधिक निकलने की जरूरत नहीं है.
प्रदेश में सभी जगह तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है. पटना व पूर्णिया में रात का तापमान सामान्य से दो डिग्री, गया में सामान्य से पांच डिग्री, भागलपुर में सामान्य से चार डिग्री नीचे रहा.
छपरा, मुजफ्फरपुर, सबौर, डेहरी, मधुबनी, शेखपुरा, नालंदा व बक्सर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे ही रहा है.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




