Bihar Weather Report: बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 48 घंटे में इन जिलों में बारिश व ओले के आसार

Updated at : 02 Apr 2022 8:39 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather Report: बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 48 घंटे में इन जिलों में बारिश व ओले के आसार

उत्तर बिहार में अगले 48 घंटे में मौसम में बदलाव के आसार हैं. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मुजफ्फरपुर सहित अन्य जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है.पूर्वी व पश्चिमी चंपारण में हो सकती है तेज बारिश .

विज्ञापन

उत्तर बिहार में अगले 48 घंटे में मौसम में बदलाव के आसार हैं. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मुजफ्फरपुर सहित अन्य जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है. वहीं, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण में अधिक बारिश हो सकती है. बारिश के दौरान 15 से 20 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है. कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है. इस दौरान आसमान में बादल छाये रहने और पूरबा हवा चलने के आसार हैं.

कैसा रहा मौसम

डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से मिली जानकारी के अनुसार, चार व पांच अप्रैल को कई जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. मुजफ्फरपुर में बूंदाबांदी की अधिक संभावना है. समस्तीपुर में भी मध्यम बारिश हो सकती है. लेकिन पूर्वी व पश्चिमी चंपारण में तेज बारिश होने की संभावना है. पिछले 24 घंटे में तापमान में वृद्धि हुई. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जबकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.

कहां है बारिश की संभावना

डॉ गुलाब सिंह ने बताया कि चार व पांच अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है. इससे बारिश की संभावना बन रही है. मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर सहित अन्य जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है. वहीं पूर्वी व पश्चिमी चंपारण में तेज बारिश हो सकती है. बारिश के दौरान तेज हवा व ओलावृष्टि की भी संभावना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन