ePaper

Bihar Weather: बिहार में कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, जानिए मौसम विभाग का ठंड पर अपडेट

Updated at : 11 Feb 2025 7:39 AM (IST)
विज्ञापन
bihar weather| Cold is likely to increase in Bihar from tomorrow, fog will cover northern districts

बिहार का मौसम

Bihar Weather: बिहार में वसंत ऋतु के मौसम में ही तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया है. हालांकि, मौसम विभाग ने बताया है कि कल बुधवार से मौसम में बदलाव होने की संभावना है. तापमान में गिरावट होगी.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में फरवरी के महीने में दिन का तापमान 30°C के पार पहुंच गया है. जिससे लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, आज तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है. लेकिन, कल से तापमान में गिरावट होने की स्थिति बन रही है. उत्तर बिहार में हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है. जबकि दिन में धूप खिली रहेगी. राज्य के दक्षिणी भाग में दिन के समय सामान्य से अधिक तापमान रहने का पूर्वानुमान है.

चक्रवातीय परिसंचरण के कारण हो रहा मौसम में बदलाव

वैज्ञानिक एसके पटेल के अनुसार, पूर्वोत्तर बांग्लादेश में एक चक्रवातीय परिसंचरण (cyclonic circulation) बना हुआ है, जिसके कारण मौसम में बदलाव हो रहा है. उत्तर भारत के उपर जेट स्ट्रीम की हवाएं भी हावी हैं. आज तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि का पूर्वानुमान है. लेकिन कल से दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की स्थिति बन रही है. उत्तर बिहार में कल तक हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा छाए रहने का पूर्वानुमान है.

Also Read: बिहार की पहली महिला IPS की कहानी, 19 साल में हो गई थी शादी, इंटरव्यू में पूछा गया था अनोखा सवाल

उत्तरी भाग में छाया रहेगा हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा

आज मंगलवार को बिहार के उत्तरी भाग में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा देखा जा सकता है. लेकिन दिन में धूप खिली रहेगी. राज्य के दक्षिणी भाग में दिन के समय सामान्य से अधिक तापमान रहने का पूर्वानुमान है, जबकि अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान 10-14°C के बीच रहने की संभावना है.

आज से मध्यम से तेज़ गति की पछुआ हवा चलने का पूर्वानुमान है. जिसके कारण कल से तापमान में गिरावट की स्थिति बन रही है. फरवरी में बिहार का तापमान काफी आरामदायक रहता है, जिसमें अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम तापमान 16°C तक रहता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन