ePaper

Bihar Weather : अगले 48 घंटे तक बिहार में बारिश की संभावना, इन जिलों में वज्रपात को लेकर अलर्ट

Updated at : 30 Sep 2022 11:42 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather : अगले 48 घंटे तक बिहार में  बारिश की संभावना, इन जिलों में वज्रपात को लेकर अलर्ट

Bihar Weather - मौसम विभाग के अनुसार 24 से 48 घंटों तक हल्की बारिश और आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. इसके अलावा राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बादल गरजने और वज्रपात की भी संभावना बनी हुई है.

विज्ञापन

पटना. बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है. इन दिनों लगातार कई जिलों में बारिश हो रही है. इससे ठंड के मौसम जल्द आने की संभावना है. वहीं, मौसम विभाग ने शुक्रवार को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार 24 से 48 घंटों तक हल्की बारिश और आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. इसके अलावा राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बादल गरजने और वज्रपात की भी संभावना बनी हुई है.

आज भी हल्की बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग पटना ने राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश और वज्रपात को लेकर अर्लट जारी किया हुआ है. हालांकि हल्की बारिश होने की आज भी संभावना है. वहीं, बता दें कि गुरुवार के दिन भी राज्य में हल्की बारिश दर्ज की गई. बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट आई है. गुरुवार को बारिश के बाद राज्य में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

ठनका और मेघ गर्जन को लेकर अलर्ट

आइएमडी पटना ने प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में ठनका और मेघ गर्जन को लेकर अलर्ट जारी किया है. साफ हिदायत दी गयी है कि बरसात के समय घर से बाहर न निकलें. जानकारी हो कि उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य इलाके में नए सिरे से मानसून सक्रिय हुआ है. मानसून की यह सक्रियता लगातार बिहार की तरफ बढ़ने की संभावना है. इस वजह से दक्षिणी-पश्चिमी कुछ जिलों से मानसून की वापसी फिलहाल थम सी गयी है.

’10 अक्टूबर तक मानसून के जाने के आसार ‘

मौसम पूर्वानुमान की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में अक्टूबर की पहली सप्ताह में भी मानसून सक्रिय ही रहेगा. हालांकि राज्य में 5 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक मानसून के जाने के आसार हैं. वहीं, राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिणी-पश्चिमी मानसून के लौटने की शुरुआत हो गयी है. मौसम विज्ञानियों का मत है कि बिहार से दक्षिण-पश्चिमी मानसून की विदाई सितंबर के बाद ही होगी. सामान्य तौर पर पूरे बिहार से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई 25 सितंबर तक हो जाती रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन