बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ा तो 45 दिन में भरें जुर्माना, नहीं तो RC-DL होंगे रद्द, सरकार का बड़ा फैसला

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 15 May 2026 7:09 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar Traffic Challan New Rule: बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के लिए अब सख्ती ज्यादा होगी. चालान भरने की समयसीमा 90 दिन से घटाकर 45 दिन कर दी गई है. तय समय पर जुर्माना नहीं भरने पर RC, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस और प्रदूषण प्रमाण पत्र तक रद्द किए जा सकते हैं.

विज्ञापन

Bihar Traffic Challan New Rule, प्रह्लाद कुमार: बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों को जुर्माना राशि भरने के लिए 90 दिनों की जगह अब 45 दिन ही मिलेगा. परिवहन विभाग के मुताबिक जुर्माना राशि नहीं भरने पर सभी कागजात रद्द किया जायेगा. इसके बाद गाड़ी चालक इंश्योरेंस, प्रदूषण प्रमाण पत्र, गाड़ी की खरीद-बिक्री नहीं कर पायेंगे.साथ में चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी रद्द करने की कार्रवाई की जायेगी.

जुर्माना की राशि नहीं भरने पर किसी तरह से बना प्रमाण पत्र भी होगा रद्द

विभाग के मुताबिक यातायात नियम तोड़ने के बाद भी लोग समय से जुर्माना नहीं भरते है, लेकिन कुछ चालक किसी ना किसी माध्यम से प्रदूषण प्रमाण पत्र बना लेते है. ऐसी गाड़ियां अगर जांच में पकड़ी गयी, तो उस पेपर को रद्द करने के साथ नियमानुसार जुर्माना लगाया जायेगा. वहीं, जिस सेंटर से प्रमाण पत्र जारी किया गया है. उस सेंटर पर भी कार्रवाई होगी. इसको लेकर विभाग जल्द ही सख्ती से जिलों को दिशा-निर्देश भेजेगा.

गाड़ियों पर बढ़ेगी सख्ती, चालकों को नहीं मिलेगी राहत

विभाग के मुताबिक गाड़ी और चालकों पर सख्ती बढ़ायी जायेगी. यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले चालकों को नियमों के संबंध में जिला परिवहन कार्यालय में प्रशिक्षण मिलेगा. ऐसे सभी चालकों को बार-बार यातायात नियमों को तोड़ेंगे, तो उनका ड्राइविंग लाइसेंस को जब्त कर लिया जायेगा.

जब तक वह ट्रेनिंग को पूरा नहीं करेंगे. गाड़ी चालक को लाइसेंस नहीं मिलेगा. इसकी शुरुआत पूर्व में पटना सहित एक-दो जिलों में किया गया था, लेकिन इसका पालन सभी जिला परिवहन कार्यालय में अगले एक-दो माह से होगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

20 हजार से अधिक चालकों को चालान राशि में मिला 50 प्रतिशत की छूट, तीन माह में दोबारा लगेगा शिविर

परिवहन विभाग बिहार सरकार द्वारा लागू एकमुश्त यातायात चालान निपटान योजना -2026 के तहत सभी जिलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर लंबित यातायात ई-चालानों के निबटारे की विशेष कार्रवाई की गई.जिसमें राज्य भर में लगभग 20 हजार से अधिक लंबित ई-चालानों का निबटारा किया गया तथा लगभग पांच करोड़ रुपये की राशि जमा हुई.

योजना के तहत एकमुश्त चालान राशि जमा करने वाले चालकों को 50 प्रतिशत तक की विशेष छूट प्रदान की गई. विभाग के मुताबिक अगले तीन माह में दोबारा से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा.इस आयोजन में चालान जमा करने वालों को 50 प्रतिशत की राहत मिलेगी.

इसे भी पढ़ें: आरा से बलिया की दूरी 40 KM होगी कम, 60 साल पुराना सपना होगा पूरा, 2300 करोड़ होंगे खर्च

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन