बिहार: STF ने अहियापुर से सीएसपी लुटेरा राहुल सिंह को दबोचा, किराये के मकान में रहता था शातिर
AI Image
बिहार एसटीएफ की टीम ने अहियापुर थाना क्षेत्र के जीरोमाइल रामू ठाकुर लेन से सीएसपी लुटेरा राहुल कुमार उर्फ राहुल सिंह को दबोचा है. आरोपी 27 दिसंबर 2024 को हुए सीएसपी से 6.7 लाख रुपये की लूट में शामिल था.
बिहार एसटीएफ की टीम ने अहियापुर थाना क्षेत्र के जीरोमाइल रामू ठाकुर लेन से सीएसपी लुटेरा राहुल कुमार उर्फ राहुल सिंह को दबोचा है. वह पूर्वी चंपारण जिला के पताही थाना के भखुरहिया सरैया गोपाल गांव का रहने वाला है. हाल में वह अहियापुर इलाके में किराये के मकान में रह रहा था. एसटीएफ की टीम ने पूछताछ करने के बाद उसको रुन्नीसैदपुर पुलिस के हवाले कर दिया है.
27 दिसंबर 2024 को हुई लूट में शामिल था आरोपी
वह 27 दिसंबर 2024 को हुए सीएसपी से 6.7 लाख रुपये की लूट में शामिल रहा था. इसके अलावा उनके खिलाफ कई और भी आपराधिक मामला दर्ज है. एसटीएफ की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी जिला के रुन्नीसैदपुर बाजार पर एक निजी फाइनेंस कंपनी के कार्यालय से चार अपराधियों ने पिस्टल के बल पर छह लाख आठ हजार 233 रुपये लूट लिए थे. लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने ब्रांच क्रेडिट मैनेजर संजीव कुमार राम पर चाकू से हमला कर दिया था. रुपये लूटने के बाद सभी अपराधी सभी कर्मियों को कार्यालय के अंदर बंद करके बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गए थे.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मैनुअल इनपुट के आधार पर हुआ मामले का खुलासा
पुलिस ने वैज्ञानिक व मैनुअल इनपुट के आधार पर पूरे मामले का खुलासा किया था. इसी घटना में शामिल शातिर अपराधी राहुल कुमार उर्फ राहुल सिंह फरार चल रहा था. जिसको अहियापुर थाना के जीरोमाइल स्थित रामू ठाकुर लेन से गिरफ्तार किया गया है.
इसे भी पढ़ें: Bihar Panchayat Chunav: पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर में होगा बदलाव, मल्टी पोस्ट EVM से होगी वोटिंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prashant Tiwari
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









