बिहार में जमीन बेचने वालों को 30 दिन में मिलेगा पैसा, जानिए सरकार का नया नियम

Updated:
विज्ञापन
आवेदन मिलने के 30 दिनों के भीतर राज्य आवास बोर्ड की ओर से भुगतान कर दिया जाएगा (AI फोटो)

आवेदन मिलने के 30 दिनों के भीतर राज्य आवास बोर्ड की ओर से भुगतान कर दिया जाएगा (AI फोटो)

Bihar Satellite Township Land Sale: बिहार सरकार ने 12 सेटेलाइट टाउनशिप को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब योजना के तहत जमीन बेचने वाले रैयतों को आवेदन के 30 दिन के भीतर भुगतान किया जाएगा. सरकार की ओर से कहा गया है कि किसानों से जबरन जमीन नहीं ली जाएगी.

विज्ञापन

Bihar Satellite Township Land Sale: बिहार में विकसित हो रहे 12 सेटेलाइट टाउनशिप के लिए अगर कोई रैयत अपनी जमीन बेचना चाहता है तो आवेदन मिलने के 30 दिनों के भीतर राज्य आवास बोर्ड की ओर से भुगतान कर दिया जाएगा. इसके लिए पूरी एसओपी तैयार कर ली गई है.

योजना बनाने की वजह

नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा ने विधान परिषद में यह जानकारी दी. नीतीश मिश्रा ने कहा कि सेटेलाइट टाउनशिप योजना अभी शुरुआती चरण में है, लेकिन यह राज्य सरकार की सबसे अहम योजनाओं में शामिल है.

उन्होंने बताया कि बिहार में राष्ट्रीय औसत की तुलना में शहरीकरण काफी कम है. शहरों में लोगों का जीवन स्तर बेहतर होता है और जीडीपी में भी उनका योगदान ज्यादा रहता है. अनुमान है कि 2030 तक शहरी क्षेत्रों का जीडीपी में योगदान 75 फीसदी तक पहुंच सकता है. इसी को ध्यान में रखकर यह योजना बनाई गई है.

किसानों से जबरन जमीन नहीं ली जाएगी

सरकार ने कहा कि किसी किसान से जबरदस्ती जमीन नहीं ली जाएगी. केवल स्वेच्छा से जमीन देने वाले किसानों से ही जमीन ली जाएगी. अब तक करीब 750 किसान अपनी जमीन देने की सहमति दे चुके हैं. सरकार ने भरोसा दिलाया कि लैंड पुलिंग की पूरी प्रक्रिया में रैयतों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा.

मंत्री ने बताया कि जिन जिलों में राज्य आवास बोर्ड का ऑफिस नहीं है, वहां एक-एक नोडल पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं. जमीन मालिक उनसे मिलकर आवेदन दे सकते हैं. इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है ताकि लोगों को परेशानी न हो.

किसानों की चिंता पर सदन में उठे सवाल

विधान परिषद में रवीन्द्र प्रसाद सिंह ने मांग की कि किसानों को तय समय सीमा के भीतर जमीन बेचने की अनुमति दी जाए. नीरज कुमार ने कहा कि किसानों के बीच अभी भी कई तरह की आशंकाएं बनी हुई हैं. इस पर मंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार किसानों के हितों की पूरी सुरक्षा करेगी.

सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि सैरातों की बंदोबस्ती नियमों के अनुसार ही होनी चाहिए. अगर किसी तरह की शिकायत मिली है तो मुख्यालय से टीम भेजकर उसकी जांच कराई जाएगी.

सेटेलाइट टाउनशिप पर सदन में हुई बहस

सेटेलाइट टाउनशिप को लेकर चर्चा के दौरान राजद के सुनील सिंह और भाजपा के प्रो. नवल किशोर यादव के बीच बहस हो गई. दोनों नेताओं के बीच अमर्यादित टिप्पणी भी हुई, जिसे सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सदन की कार्यवाही से हटाने का निर्देश दिया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सुनील सिंह ने जमीन को लेकर उठाए सवाल

सुनील सिंह ने कहा कि सेटेलाइट टाउनशिप योजना में उनकी पूरी जमीन चली गई और अब उनके पास एक कठ्ठा जमीन भी नहीं बची है. उन्होंने दावा किया कि उनकी एक जगह की जमीन की कीमत 40 लाख रुपये प्रति कठ्ठा है, जबकि दूसरी जगह दो लाख रुपये प्रति कठ्ठा है. ऐसे में सरकार केवल 55 फीसदी हिस्सेदारी कैसे दे सकती है. उन्होंने यह भी कहा कि जमीन की बिक्री पर रोक होने से लोगों को परेशानी हो रही है.

सुनील सिंह ने सदन में दावा किया कि हाल ही में देश के एक बड़े उद्योगपति अपनी पत्नी के साथ मस्तीचक गए थे और वहां सेटेलाइट टाउनशिप की जमीन देखने पहुंचे थे. इस पर भाजपा के नवल किशोर यादव ने कहा कि कोई भी किसान परेशान नहीं है और सरकार किसानों के हितों का पूरा ध्यान रख रही है.

इसे भी पढ़ें: 'अगर पीछे हटे तो नौकरी करने लायक नहीं छोड़ूंगा' कहने वाले IPS संकेत कुमार कौन हैं? जानिए उनकी कहानी



विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन