Bihar Lightning Death: बिहार में आसमान से बरसी मौत, एक ही दिन में 8 लोगों की मौत, IMD ने दी चेतवानी

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 16 Jun 2025 9:03 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar Lightning Death: बिहार में सोमवार को अलग-अलग जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. तेज बारिश और वज्रपात के दौरान खेतों, बगीचों और खुले स्थानों में मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए.

विज्ञापन

Bihar Lightning Death: बिहार के कई जिलों में सोमवार को ठनका की चपेट में आने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. तेज बारिश और आंधी के साथ गिरी आकाशीय बिजली ने खेतों में काम कर रहे किसानों, पशुपालकों और बच्चों को निशाना बनाया. जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नेताओं ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को सरकारी मुआवजे की मांग को लेकर तत्काल कार्रवाई की अपील की है.

कटिहार में बारिश में नहाते समय मौत

कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र के मघेली गांव में 15 वर्षीय किशोर मुजफ्फर आलम की वज्रपात से मौत हो गई. मुजफ्फर अपने दोस्तों के साथ बारिश में ईदगाह के पास नहा रहा था, तभी अचानक तेज आवाज के साथ बिजली गिरी और वह उसकी चपेट में आ गया. परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और गांव में मातम का माहौल व्याप्त हो गया. सीओ सौमी पोद्दार को घटना की जानकारी दी गई है और रिपोर्ट तैयार करने की बात कही गई है.

कटिहार में महिला की दर्दनाक मौत

बारसोई प्रखंड के कोताहार गांव में 45 वर्षीय अनवरी खातून की मौत खेत में चारा काटते समय ठनका गिरने से हो गई. वह अपने दिव्यांग पति की सेवा करती थीं. परिजनों ने उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल बारसोई पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जले हुए शरीर को देख परिवार वाले दहाड़ मारकर रोने लगे.

इसे भी पढ़ें: पूर्णिया के रास्ते बिहार में मानसून की एंट्री, सभी जिलों में अगले 48 घंटे होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

लखीसराय में पशुपालक की मौत

लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक थाना अंतर्गत शेखपुरवा गांव में भैंस चरा रहे 50 वर्षीय विदेशी यादव की वज्रपात से मौत हो गई. घटना दोपहर सवा तीन बजे की है. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के पास ही भैंस थी जिसे कोई नुकसान नहीं हुआ. शव को सदर अस्पताल भेजा गया जहां पोस्टमार्टम कराया गया. हलसी अंचलाधिकारी अंजलि ने घटना की पुष्टि की है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मोतिहारी में तीन की मौत, कई घायल

रामनगर और लौरिया में वज्रपात की घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई. रामनगर के मठिया गांव में 16 वर्षीय शहाबुद्दीन अंसारी और 15 वर्षीय अशफाक अहमद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए. लौरिया के सुगरछाप गांव में 35 वर्षीय सविता देवी की मौत हुई और पांच अन्य जख्मी हो गए. सभी घायलों का इलाज जारी है.

बक्सर में एक किशोर की मौत

बक्सर के राजपुर थाना क्षेत्र के देवढिया गांव में आम बागीचे की ओर जा रहे 12 वर्षीय अंकुश कुमार और 30 वर्षीय अनंत कुमार राम पर आकाशीय बिजली गिरी. अंकुश की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि अनंत कुमार की हालत गंभीर है और उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया है. बीडीओ सिद्धार्थ कुमार ने मृतक परिवार को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत सहायता राशि दिलवाई.

IMD की चेतवानी

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने राज्य के नागरिकों से अनुरोध है कि इस बारिश के दौरान सतर्क रहें एवं आवश्यक सावधानियां बरतें. बिजली चमकने या गरज सुनाई देने पर खुले स्थानों, विशेषकर खेतों में कार्य कर रहे किसानों को पक्के भवनों में शरण लें. अलग-थलग पेड़ों के नीचे आश्रय न लें. वज्रपात के समय बिजली, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों जैसे टेलीविजन, रेफ्रिजरेटर, एसी, कंप्यूटर आदि की बिजली सप्लाई रोक दें.

मानसून की बारिश के कारण जहां वज्रपात व अन्य कारणों से जन-धन की हानि की संभावना रहती है. वहीं निचले क्षेत्रों में जलजमाव, यातायात और बिजली आपूर्ति में व्यवधान होता है. कुछ नदियों के जलस्तर में वृद्धि शुरू होगी.

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन