Bihar Panchayat Chunav 2021: पंचायत चुनाव के लिए EVM खरीद मामले में हाईकोर्ट में कल सुनवाई , ECI के खिलाफ है याचिका
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 11 Mar 2021 2:43 PM
Bihar Panchayat Chunav 2021: ईवीएम (EVM)के माध्यम से बिहार पंचायत चुनाव (Bihar Panchayat Election) कराने में फंसा पेच कल यानी शुक्रवार को सुलझ सकता है साथ ही चुनाव की तारीखों को लेकर भी बड़ा ऐलान हो सकता है. दरअसल, मल्टी पोस्ट इवीएम मॉडल- तीन की आपूर्ति को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग,बिहार ने पटना हाइकोर्ट में रिट याचिका दायर की है. इसमें भारत निर्वाचन आयोग (ECI) से एनओसी दिलाने का अनुरोध किया गया है.

इस याचिका पर सुनवाई 10 मार्च को ही होनी थी मगर किसी कारणवश नहीं हो पायी. अब पूरी संभावना है कि 12 मार्च को इस मामले में पटना हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. बता दें कि ईवीएम मामले को लेकर ही पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हो पा रहा.
हाईकोर्ट में दायर याचिका में मांग की गयी है कि कोर्ट ईसीआई को निर्देश दे कि वह ईवीएम बनाने वाली कंपनी ईसीआइएल को एनओसी जारी करे जिससे कि कंपनी पंचायत चुनाव कराने के लिए एम-तीन मॉडल इवीएम के साथ एसडीएमएम सहित सभी सॉफ्टवेयर की आपूर्ति कर सके. हाईकोर्ट से जैसे ही ईवीएम खरीद को लेकर भारत निर्वाचन आयोग को एनओसी देने की हरी झंडी मिलेगी और इधर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चरणवार मतदान की अधिसूचना जारी कर दी जायेगी.
बता दें कि बिहार में पहली बार ईवीएम के माध्यम से पंचायत चुनाव कराया जा रहा है.बिहार में करीब ढाई लाख त्रिस्तरीय पंचायत के पदों पर मतदान की प्रक्रिया अप्रैल -मई में करायी जानी है. अभी तक आयोग द्वारा सभी स्तर पर तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं .
पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची की अंतिम सूची के प्रकाशन के बाद नये नामों को शामिल करने का निर्देश जिलों का जारी किया जा चुका है. इसके अलावा राज्य निर्वाचन आयोग ने जिलों से 10 चरणों में इवीएम के मूवमेंट को लेकर भी सुझाव मांगा है. आयोग ने अभी तक बूथों का भौतिक सत्यापन और तर्कसंगत काम पूरा कर लिया है.
Posted By: Utpal kant
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए