Bihar News: पप्पू यादव के बेटे ने विजय हजारे ट्रॉफी में किया कमाल, डेब्यू मैच में खेली 41 रनों की पारी

सांसद पप्पू यादव का बेटा सार्थक
Bihar News: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के बेटे ने विजय हजारे ट्रॉफी में अपना डेब्यू किया है. सार्थक ने मध्यप्रदेश के खिलाफ अपना पहला मैच खेला. इस मुकाबले में वे 68 गेंदे खेलकर 41 रन बनाए
Bihar News: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के बेटे ने विजय हजारे ट्रॉफी में अपना डेब्यू किया है. सांसद के बेटे सार्थक रंजन ने मध्य प्रदेश के खिलाफ अपना पहला मैच खेला. जिसमें उसने 41 रन बनाए हैं. बता दें कि सार्थक दिल्ली की तरफ से खेल रहे थे. इस मैच में उन्होंने 4 चौके और एक छक्का लगाया.
बता दें कि सार्थक रंजन साल 2017 में दिल्ली के लिए लिस्ट A मैच में डेब्यू किया था. लेकिन, वे कई दिनों से टीम से दूर चल रहे थे. विजय हजारे ट्रॉफी के अपने पहले मैच में सार्थक ने बेहतरीन पारी खेली है. इस मुकाबले में वे 68 गेंदे खेलकर 41 रन बनाए. सार्थक की यह पारी टीम के लिए जिताऊ साबित हुई.
मध्य प्रदेश से था मुकाबला
बता दें कि इस मुकाबले में दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी की थी. पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 48.4 ओवर में 211 रन बनाए थे. सार्थक के अलावा अनुज रावत ने भी 78 रनों की शानदार पारी खेली थी. इसके जवाब में मध्य प्रदेश की टीम 37.1 ओवर में 132 रनों पर सिमट गई.
Also Read: बिहार के इन स्टेशनों पर लगेगी मसाजर मशीन, लोको पायलट और गार्डों को होगा ये फायदा
पहले भी दिल्ली के लिए खेल चुके हैं सार्थक
बता दें कि सार्थक रंजन पहले भी दिल्ली के लिए 2 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने कुल 28 रन ही बना पाए हैं. वहीं लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने दिल्ली के लिए 2 मैच खेलकर कुल 78 रन बनाए थे. उसके बाद सांसद के बेटे ने कुछ समय के लिए क्रिकेट से ब्रेक भी ले लिया था. हालांकि, अब सार्थक रंजन एक बार फिर क्रिकेट के मैदान में वापसी किए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




