खुशखबरी! बिहार सरकार ने इन कर्मचारियों को दिया दिवाली बोनस, 10 हजार रुपए बढ़ा मानदेय

Updated:
विज्ञापन
Bihar News

Bihar News: बिहार सरकार ने जमीन सर्वे करने वाले कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इनके मानदेय में करीब 4 से 10 हजार रुपए की वृद्धि की गई है।

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में काम कर रहे इन कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। सरकार ने अब इनके मानदेय में करीब 4 से 10 हजार रुपए की बढ़ोतरी की है। दीपावली के मौके पर की गई इस बढ़ोतरी को कर्मचारी दिवाली बोनस के रूप में देख रहे हैं। जी हां, बिहार सरकार ने राज्य में जमीन सर्वे करने वाले कर्मचारियों के मानदेय में 4 से 10 हजार रुपए तक की बढ़ोतरी की है। इन्हें नए मानदेय का लाभ इसी वर्ष 1 अगस्त के प्रभाव से मिलेगा। बता दें, जमीन सर्वे के काम में मानदेय पर बहाल 6 पदों के कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी की गई है। ऐसे में इस फैसले से करीब 14 हजार जमीन सर्वे कर्मियों को सीधा लाभ होगा।

सबसे अधिक इनके मानदेय में वृद्धि 

बता दें, यह नया मानदेय नए और पूराने सभी कर्मियों पर लागू होगा। सबसे अधिक सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के मानदेय में वृद्धि की गई है। इनके मानदेय को 55 हजार प्रतिमाह से बढ़ा कर 65 हजार प्रतिमाह कर दिया गया है। इस प्रस्ताव पर विभागीय मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल का अप्रुवल मिला है। इससे संबंधित निर्देश भू-अभिलेख एवं परिमाप की निदेशक जे प्रियदर्शिनी ने बुधवार को ही जारी कर दिया था। विभाग के सचिव जय सिंह ने कहा कि सरकार ने वादे के अनुसार मानदेय में वृद्धि कर दी है। अब आशा है कि जमीन सर्वे कर्मी भी सर्वेक्षण के काम में जोर शोर से हिस्सा लेंगे और काम को निर्धारित समय में पूरा करेंगे। 

कनीय अभियंताओं को भी दिवाली गिफ्ट

इसके अलावा राज्य सरकार ने संविदा पर काम कर रहे कनीय इंजीनियरों को दिवाली बोनस के तौर पर उनके मासिक मानदेय में भारी बढ़ोतरी की है। पांच सालों के बाद उनके मानदेय में बदलाव करते हुए 36 हजार प्रतिमाह से सीधा 60 हजार प्रतिमाह कर दिया है। इसका लाभ प्रदेश के सभी विभागों में काम कर रहे 1627 कनीय अभियंताओं को मिलने वाला है। इससे पहले कनीय अभियंताओं का मानदेय 36 हजार प्रतिमाह था। यह जानकारी संसदीय कार्य व जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने दी है।

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन