131 करोड़ के अवैध बालू खनन मामले में बिहार के बांका में ED का एक्शन, महादेव एनक्लेव पर रेड

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो

सांकेतिक फोटो

Bihar ED Raid: बिहार के बांका जिले में 131 करोड़ रुपये के अवैध बालू खनन मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. एजेंसी ने दिल्ली, राजस्थान और बिहार के 8 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है. आईआईटी पटना की रिपोर्ट के बाद इस बड़े मनी लॉन्ड्रिंग घोटाले का खुलासा हुआ है.

विज्ञापन

Bihar ED Raid: बिहार में अवैध बालू खनन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है. ED की पटना जोनल टीम ने 131 करोड़ रुपये से ज्यादा के अवैध बालू खनन मामले में बिहार, दिल्ली और राजस्थान के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है. यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत की जा रही है.

महादेव एनक्लेव प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ जांच

ED की जांच महादेव एनक्लेव प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खिलाफ चल रही है. एजेंसी के अनुसार, इस कंपनी का नियंत्रण राजस्थान के श्रीगंगानगर के चंदक परिवार के पास है. कंपनी का संचालन अशोक चंदक और उनके बेटे राघव चंदक कर रहे हैं.

जांच में सामने आया है कि 2015-16 से 2022-23 के बीच कंपनी ने बिहार के बांका जिले में बड़े स्तर पर बालू का अवैध खनन किया. ED का दावा है कि इस दौरान करीब 131 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत की बालू अवैध तरीके से निकाली गई.

IIT पटना की रिपोर्ट से हुआ अवैध खनन का खुलासा

मामले की जांच के दौरान ED ने IIT पटना से बांका जिले के बालू घाटों का जियोस्पेशियल विश्लेषण कराया. रिपोर्ट में अवैध खनन की पुष्टि हुई. इसके बाद ED ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू की और पूरी जानकारी बिहार स्टेट माइनिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड को भेजी.

ED की जानकारी के आधार पर खान एवं भूविज्ञान विभाग ने 21 अगस्त 2025 को बांका में प्राथमिकी दर्ज कराई. यह मामला एफआईआर संख्या 365/2025 के तहत दर्ज किया गया है. फिलहाल इस केस की जांच जारी है.

बिहार से दिल्ली और राजस्थान तक पहुंची ED की रेड

ED ने कुल 8 ठिकानों पर छापेमारी की है. इसमें बिहार के बांका और पटना के अलावा दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान के श्रीगंगानगर और जयपुर के ठिकाने शामिल हैं. जांच एजेंसी कंपनी से जुड़े लोगों और रिकॉर्ड की जांच कर रही है. छापेमारी के दौरान ED की टीम दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड, बैंक लेनदेन और अन्य जरूरी सबूत जुटा रही है. एजेंसी इस मामले में पैसों के लेनदेन और अवैध खनन से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

आगे और बड़े खुलासे की संभावना

ED की कार्रवाई अभी जारी है. फिलहाल एजेंसी की ओर से बरामदगी या गिरफ्तारी को लेकर कोई अंतिम जानकारी सामने नहीं आई है. जांच पूरी होने के बाद इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें: बिहार की श्रेया कौशिक को मिली 30000000 की लिंकन स्कॉलरशिप, भारत से इकलौती छात्रा चुनी गई


विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन