ePaper

Bihar News: दारु पिलाकर दोस्तों ने जमकर पीटा, सुबह बिस्तर पर मिली लाश

Updated at : 09 Nov 2024 2:50 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News

Bihar News: लखीसराय में दो दोस्तों ने मिलकर एक युवक को पहले शराब पिलाई और फिर उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिससे सुबह युवक की लाश बिस्तर पर पड़ी मिली। मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन

Bihar News: प्रदेश के लखीसराय जिले में दोस्तों की पिटाई से एक शख्स की मौत हो गई है। दरअसल, नक्सल प्रभावित कजरा थाना क्षेत्र के मंझियामा गांव में दो युवकों ने पहले अपने दोस्त को शराब पिलाई। इसके बाद उसे जमकर पीटा, जिसके कारण उसकी मौत हो गई है। सुबह युवक की लाश बिस्तर पर मिली। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान मंझियामा गांव के रहने वाले अर्जुन कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अर्जुन को उसके दो दोस्तों ने किसी काम से बुलाया था। फिर दारू पिलाकर उसकी जमकर पिटाई की। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसने घर आकर परिजन को सारी बात बताई। 

बीती रात घायल स्थिति में परिजन उसे इलाज के लिए गांव के ही डॉक्टर के पास ले गए। देर रात हो जाने के कारण उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद घर में ही सुला दिया गया। सुबह अर्जुन बिस्तर पर मृत पड़ा मिला। उसे मृत पाकर पत्नी और परिवार के लोग दहाड़ मारकर रोने लगे। हल्ला सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। 

मौत की वजह पता नहीं चल पाई है

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची कजरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने आज यानी शनिवार को बताया कि अर्जुन के परिजन उनके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हत्या के पीछे की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। अभी तक आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। स्थानीय लोगों के अनुसार, जब प्रदेश में शराबबंदी है तो अर्जुन को दोस्तों ने दारू पिलाकर कैसे हत्या कर दी।

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन