बिहार: गंगा नदी में डूबे एक ही परिवार के चार युवक, SDRF की टीम तलाश में जुटी

Updated at : 14 May 2023 5:39 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार: गंगा नदी में डूबे एक ही परिवार के चार युवक, SDRF की टीम तलाश में जुटी

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में बड़ा हादसा हुआ है. दरअसल, यहां दीघा थाना क्षेत्र में चार युवक गंगा नदी में डूब गए है. इसके बाद इनके परिजनों में कोहराम मच गया है. यह सभी युवक फिलहाल नदी में लापता है. इसके बाद SDRF की टीम इनकी तलाश में जुट गई है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में बड़ा हादसा हुआ है. दरअसल, यहां दीघा थाना क्षेत्र में चार युवक गंगा नदी में डूब गए है. इसके बाद इनके परिजनों में कोहराम मच गया है. यह सभी युवक फिलहाल नदी में लापता है. इसके बाद SDRF की टीम इनकी तलाश में जुट गई है. बताया जा रहा है कि यह सभी नदी में नहाने गए थे. इसके बाद यह बड़ा हादसा हो गया. वहीं, युवकों के नदी में डूबने के बाद गंगा किनारे लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. यहां जैसे-जैसे लोगों को खबर मिल रही है, भीड़ जुट रही है. दरअसल, युवकों के डूबने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया है.

लापता युवकों की तलाश लगातार जारी

बताया जा रहा है कि नदी में पहले एक युवक डूबा था. इसके बाद इसे बचाने के चक्कर में तीन और युवक नदी में डूब गए. फिलहाल, यह चारों युवक लापता है. इनकी तलाश जारी है. बता दें कि परिवार में बरसी के मौके पर यह गंगा नदी में स्नान करने गए थे. लेकिन इस दौरान यहां बड़ा हादसा हो गया. एसडीआरएफ की टीम युवकों के शवों को खोज रही है. गौरतलब है कि मौके पर एसडीआरएफ के साथ पुलिस की टीम की भी मौजूदगी है.

Also Read: Mother’s Day 2023: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का मां के लिए खास तोहफा, जानें क्या हैं स्पेशल गिफ्ट
परिजनों में मचा कोहराम

एसडीआरएफ और पुलिस की टीम के साथ भारी भीड़ भी गंगा यहां मौजूद है. बता दें कि डूबने वाले चारों युवक आपस में रिश्तेदार थे. यह जिले के नौबतपुर के रहने वाले है और अपने परिवार के यहां बरसी पर आए थे. इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. दूसरी ओर एसडीआरएफ की टीम इनकी तलाश लगातार कर रही है.

Published By: Sakshi Shiva

Also Read: बिहार: परीक्षार्थियों का एग्जाम सेंटर के बाहर जोरदार हंगामा, सिपाही भर्ती परीक्षा में पुलिस के साथ झड़प

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन