Bihar News: आरा के कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग, डेढ़ करोड़ का माल जलकर राख

Published by : Aniket Kumar Updated At : 08 Nov 2024 2:18 PM

विज्ञापन

Bihar News: आरा जिले में आज सुबह एक कपड़े के गोदाम में आग लग गई। आग इतनी बेकाबू थी कि उस पर कंट्रोल पाने के लिए मौके पर 6 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगी थी। अगलगी में करीब डेढ़ करोड़ का माल नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के आरा में आज सुबह एक बड़ी घटना हो गई। यहां एक कपड़ा के गोदाम में भीषण आग लग गई, जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई देने लगा। हादसा शहर के नगर थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ला स्थित कपड़ा गोदाम में हुआ। इस गोदाम में कई व्यापारियों और टेंटहाउस के कपड़े रखे गए थे। जानकारी के अनुसार, गोदाम में ठंड के कपड़े, शादी के कपड़े, लहंगा, बनारसी साड़ी समेत कई कपड़े रखे गए थे। हादसे में सब जलकर राख हो गए।  जानकारी के अनुसार, कपड़ा गोदाम में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पड़ा था नया स्टॉक

आग लगने के बाद पहली सूचना लोगों ने फायर ब्रिगेड की टीम को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। घटना के बाद से ही आसपास के इलाकों में अफरा तफरी का माहौल है। टेंट हाउस के मालिक राजू ने बताया कि पर्व और ठंड को लेकर नए कपड़े का स्टॉक आया था, जो इस हादसे में जलकर राख हो गया। 

अग्निशमन अधिकारी का बयान

घटना को लेकर अग्निशमन पदाधिकारी सुभाष सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने में लग गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन, आग को पूरी तरह बुझाने में थोड़ा और वक्त लगेगा।

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन